Onion Price Hike: जुलाई में इतने फीसदी बढ़े प्‍याज के भाव, MP-महाराष्‍ट्र में तेजी, जानें ताजा मंडी भाव

Onion Price Hike: जुलाई में इतने फीसदी बढ़े प्‍याज के भाव, MP-महाराष्‍ट्र में तेजी, जानें ताजा मंडी भाव

जुलाई में देशभर के थोक बाजारों में प्याज की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. एगमार्कनेट के मासिक और साप्ताहिक विश्लेषण के अनुसार, औसत थोक भाव जून और पिछले साल की तुलना में ऊंचे स्तर पर हैं. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में भी कीमतें मजबूत बनी हुई हैं.

Advertisement
Onion Price Hike: जुलाई में इतने फीसदी बढ़े प्‍याज के भाव, MP-महाराष्‍ट्र में तेजी, जानें ताजा मंडी भावप्‍याज भाव में तेजी

देशभर में प्याज के थोक और खुदरा भाव में तेजी बनी हुई. भाव में तेजी का यह सिलसिला बीते जून से शुरू हुआ, जो अब जुलाई के दौरान भी जारी है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध मासिक और साप्ताहिक प्राइस ट्रे‍ंड रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 के मुकाबले जुलाई 2026 में प्‍याज की औसत थोक कीमतों भारी बढ़ोतरी हुई है. यही नहीं, अधिकांश राज्यों में पिछले साल के मुकाबले भी ऊंचे स्तर पर कारोबार हो रहा है. जुलाई 2026 में देश में प्‍याज का औसत थोक भाव 2,458.62 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि जून में यह 2,017.15 रुपये था. वहीं, 9 से 15 जुलाई के सप्ताह में औसत थोक भाव बढ़कर 2,596.10 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया, जो पिछले सप्ताह के 2,366.65 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है.

दो प्रमुख प्‍याज उत्पादक राज्यों के आंकड़ो पर नजर डालें तो मासिक आधार पर मध्य प्रदेश में जुलाई का औसत थोक भाव 1,629.78 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून की तुलना में 36.1 प्रतिशत अधिक और पिछले वर्ष के मुकाबले 92.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है. दूसरी ओर महाराष्ट्र में औसत भाव 1,992.65 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून से 33.6 प्रतिशत और पिछले साल से 57.8 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, साप्ताहिक आधार पर 9-15 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कीमतों में 4 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज हुई, जबकि महाराष्ट्र में 1.2 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली.  जानिए दोनों राज्‍यों की मंडियों में 15 जुलाई को क्‍या भाव रहे... 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
सेंधवा (एफ एंड वी) एपीएमसी लाल/मीडियम 700 1,100 900
भोपाल एपीएमसी प्याज/एफएक्यू 1,025 2,400 1,800
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य/एफएक्यू 300 2,400 1,200
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसी प्याज/ग्रेड बी 1,500 2,000 1,611
हरदा (एफ एंड वी) एपीएमसी मीडियम 1,500 2,200 1,900
होशंगाबाद (एफ एंड वी) एपीएमसी प्याज/एफएक्यू 660 1,750 730
इंदौर एपीएमसी अन्य/एफएक्यू 520 2,352 2,136
पेटलावद एपीएमसी लाल/एफएक्यू 800 1,915 1,915
खंडवा एपीएमसी लोकल/एफएक्यू 500 665 600
शामगढ़ एपीएमसी प्याज/नॉन-एफएक्यू 501 2,231 2,100
कैलारस एपीएमसी अन्य/एफएक्यू 1,200 1,500 1,500
नीमच एपीएमसी लाल/एफएक्यू 700 2,599 2,581
नरसिंहगढ़ एपीएमसी प्याज/नॉन-एफएक्यू 700 1,200 1,200
सैलाना एपीएमसी प्याज/एफएक्यू 450 2,400 2,000
रेहली (एफ एंड वी) एपीएमसी प्याज/ग्रेड सी 2,500 2,700 2,600
सीहोर एपीएमसी प्याज/नॉन-एफएक्यू 1,825 2,080 2,050
अकोदिया एपीएमसी प्याज/एफएक्यू 1,200 2,350 2,350
कालापीपल एपीएमसी प्याज/एफएक्यू 300 2,362 700
शुजालपुर एपीएमसी पोल/एफएक्यू 1,000 1,000 1,000
शुजालपुर एपीएमसी लाल/एफएक्यू 600 2,700 2,200
करेरा (एफ एंड वी) एपीएमसी प्याज/लोकल 1,500 2,200 2,000
बड़नगर एपीएमसी प्याज/एफएक्यू 800 2,310 1,500

मध्य प्रदेश की दैनिक मंडी कीमतों में भी काफी अंतर देखने को मिला. रेहली मंडी में मॉडल भाव 2,600 रुपये प्रति क्विंटल और नीमच में 2,581 रुपये रहा, जबकि इंदौर, अकोदिया और सीहोर जैसी मंडियों में भी मॉडल भाव 2,000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर दर्ज किए गए. दूसरी ओर खंडवा, होशंगाबाद और सेंधवा जैसी मंडियों में कीमतें अपेक्षाकृत नरम रहीं, जिससे राज्य के भीतर गुणवत्ता और स्थानीय आवक के अनुसार भाव में बड़ा अंतर दिखाई दिया.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
नेवासा (घोडेगांव) एपीएमसी उन्हाली / लोकल 500 3,000 2,200
अकोला एपीएमसी अन्य / लोकल 1,000 2,600 1,600
अमरावती (फल एवं सब्जी) एपीएमसी लोकल / लोकल 1,500 3,500 2,500
गेवराई एपीएमसी लाल / लोकल 700 2,700 1,350
चंद्रपुर (गंजवाड़) एपीएमसी अन्य / लोकल 3,000 3,500 3,250
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसी अन्य / लोकल 550 2,300 1,425
धाराशिव एपीएमसी लाल / लोकल 1,700 3,300 2,500
साकरी एपीएमसी उन्हाली / लोकल 900 2,380 1,600
भुसावल एपीएमसी उन्हाली / लोकल 2,000 2,500 2,500
वडगांवपेठ एपीएमसी लोकल / लोकल 1,800 2,500 2,000
मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसी अन्य / लोकल 1,700 2,500 2,100
नागपुर एपीएमसी लाल / लोकल 1,500 3,000 2,625
चांदवड़ कृषि उपज मंडी समिति उन्हाली / लोकल 800 2,720 2,200
लासलगांव एपीएमसी उन्हाली / लोकल 700 2,706 2,200
लासलगांव (निफाड) एपीएमसी उन्हाली / लोकल 700 2,550 2,250
नासिक एपीएमसी उन्हाली / लोकल 800 2,711 2,200
पुणे (पिंपरी) एपीएमसी लोकल / लोकल 1,500 2,500 2,000
कराड एपीएमसी हलवा / लोकल 1,800 2,450 2,450
श्री सिद्धेश्वर एपीएमसी लाल / लोकल 200 3,200 1,700

महाराष्ट्र में भी मंडियों के बीच कीमतों में व्यापक अंतर रहा. चंद्रपुर (गंजवाड़) मंडी में मॉडल भाव 3,250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि नागपुर, अमरावती, कराड और नासिक-लासलगांव क्षेत्र की प्रमुख मंडियों में भाव 2,200 से 2,625 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. इसके उलट अकोला, साकरी और छत्रपति संभाजीनगर जैसी मंडियों में औसत भाव अपेक्षाकृत कम दर्ज हुए.

POST A COMMENT