Onion Price: प्याज की कीमतों में गिरावट, नासिक में 200 रुपये क्विंटल पहुंचा रेट, जानें देशभर की मंडियों का हाल

Onion Price: प्याज की कीमतों में गिरावट, नासिक में 200 रुपये क्विंटल पहुंचा रेट, जानें देशभर की मंडियों का हाल

महाराष्ट्र के नासिक में प्याज के भाव 200 रुपये क्विंटल तक गिर गए हैं. जानिए देश की प्रमुख मंडियों में प्याज की ताज़ा कीमतें और किसानों पर इसका क्या असर पड़ रहा है.

Advertisement
प्याज की कीमतों में गिरावट, नासिक में 200 रुपये क्विंटल पहुंचा रेट, जानें देशभर की मंडियों का हालप्याज का मंडी भाव

हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक की मंडी में प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. यहां प्याज का न्यूनतम भाव सिर्फ 200 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल रेट 950 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. किसानों के लिए यह चिंता की बात बन गई है, क्योंकि लागत से भी कम दाम मिल रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बाकी राज्यों और मंडियों में प्याज के दाम क्या चल रहे हैं. हम आपको देशभर की प्रमुख मंडियों में प्याज की ताज़ा कीमतों की जानकारी देंगे.

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
नागपुर 700 1700 1450
नासिक 250 1675 950
सांगली 500 2100 1300
सताना 355 1735 1385
सतारा 1000 2000 1500
सोलापुर 100 2300 1100
उमराने 1000 1751 1350

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 100 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो 2300 रुपये क्विंटल सोलापुर मंडी में ही दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश की मंडियों में प्याज का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
अलीगढ़ 1300 1420 1360
इलाहाबाद 1225 1275 1240
अमरोहा 1280 1400 1340
आनंदनगर 1400 1800 1600
औरैया 1250 1450 1350
आजमगढ़ 1250 1400 1320
बदायूं 1310 1420 1360

उत्तर प्रदेश की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 1225 रुपये क्विंटल इलाहाबाद मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो 1800 रुपये क्विंटल आनंदनगर मंडी में दर्ज किया गया.

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
बहुत     102     1000     700    
बड़नगर 550     1255     1255    
बदनावर     700     700     700    
भानपुरा     510     605     605    
भोपाल     700     1400     1350    
गौतमपुरा     200 1400     1400    
इंदौर     373     1506     1119

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 102 रुपये क्विंटल बहुत मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो इंदौर मंडी में 1506 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.

POST A COMMENT