Onion Price: महाराष्ट्र की मंडी में लुढ़का प्याज का दाम, जानें कहां क्या चल रहा रेट

Onion Price: महाराष्ट्र की मंडी में लुढ़का प्याज का दाम, जानें कहां क्या चल रहा रेट

Onion Mandi Bhav: महाराष्ट्र के पुणे में प्याज के भाव 500 रुपये क्विंटल तक गिर गए हैं. जानिए देश की प्रमुख मंडियों में प्याज की ताज़ा कीमतें और किसानों पर इसका क्या असर पड़ रहा है.

Advertisement
Onion Price: महाराष्ट्र की मंडी में लुढ़का प्याज का दाम, जानें कहां क्या चल रहा रेटप्याज का मंडी भाव

देशभर के प्याज किसान उपज की कीमतों को लेकर सरकार से नाराज हैं. खासकर महाराष्ट्र के किसानों में और भी ज्यादा रोष में है. किसानों का कहना है कि कई महीनों से प्याज की कीमतें ठीक नहीं मिल रही है. ऐसे में महाराष्ट्र के पुणे की मंडी में आज प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. यहां प्याज का न्यूनतम भाव सिर्फ 500 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल रेट 1150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. किसानों के लिए यह चिंता की बात बन गई है, क्योंकि किसानों को उनकी लागत से भी कम दाम मिल रहे हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बाकी राज्यों और मंडियों में प्याज के दाम क्या चल रहे हैं. हम आपको देशभर की प्रमुख मंडियों में प्याज की ताज़ा कीमतों की जानकारी देंगे.

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
पुणे (पिंपरी) 1000 1800 1400
पुणे (मोशी)  600 1800 1200
वाशी नई मुंबई 1100 1900 1500
पुणे 500 1800 1150

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो 1900 रुपये क्विंटल वाशी नई मुंबई की मंडी में ही दर्ज की गई.

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
सेंधवा 700 1000 850
बदनावर 800 800 800
सारंगपुर 400 410 410
भोपाल 700 1600 1300
टिमरनी 800 1000 900
जावरा 412 472 472
सैलाना 398 1301 1301

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 398 रुपये क्विंटल सैलाना मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो भोपाल मंडी में 1600 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.

देश की अन्य मंडियों में प्याज का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) 1400 1500 1450
पूरनपुर (उत्तर प्रदेश) 1230 1305 1265
अंबाला (हरियाणा) 1035 1350 1170
मंझनपुर (उत्तर प्रदेश) 1170 1355 1260
राजकोट (गुजरात) 575  1600 1200
चंडीगढ़ (हरियाणा) 800 1800 1400
कोपागंज (उत्तर प्रदेश) 1000 1200 1100

देश की अन्य मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 575 रुपये क्विंटल राजकोट मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो चंडीगढ़ मंडी में 1800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.

POST A COMMENT