Wheat Price: मंडियों में MSP के मुकाबले कितना है गेहूं का भाव? जानिए दो राज्‍यों में कीमतों का ताजा हाल

Wheat Price: मंडियों में MSP के मुकाबले कितना है गेहूं का भाव? जानिए दो राज्‍यों में कीमतों का ताजा हाल

एमपी और यूपी की मंडियों में 9 अगस्त को गेहूं की कीमतें गुणवत्ता और वैरायटी के अनुसार अलग-अलग रहीं. कई मंडियों में मॉडल भाव 2,600 रुपये के पार पहुंचा, जबकि कुछ स्थानों पर भाव 2,250 से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए.

Advertisement
मंडियों में MSP के मुकाबले कितना है गेहूं का भाव? जानिए दो राज्‍यों में कीमतों का ताजा हालगेहूं का मंडी भाव

देश के कई राज्‍यों में इस समय गेहूं के भाव पिछले साल के मुकाबले नीचे चल रहे हैं. कई राज्‍यों की ज्‍यादातर मंडियों में गेहूं का भाव एमएसपी 2585 रुपये प्रत‍ि क्विंटल को भी नहीं छू पा रहे हैं. हालां‍कि, कुछ मंडियों में भाव 2600 और 2700 के पार भी दर्ज क‍िए जा रहे हैं. 9 अगस्त को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में मॉडल भाव 2,600 रुपये प्रति क्विंटल या उससे अधिक दर्ज किए गए, जबकि कुछ मंडियों में गुणवत्ता और वैरायटी के आधार पर दाम 2,300-2,400 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर भी रहे. एगमार्कनेट के मंडी भाव के मुताबिक, मध्य प्रदेश में गेहूं का मॉडल भाव ज्‍यादातर मंडियों में 2,500 से 2,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. जानिए दोनों राज्‍यों की मंडियों में 9 अगस्‍त को गेहूं का क्‍या भाव रहा... 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
अलीराजपुर एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,400 2,400 2,400
जोबट एपीएमसी गेहूं / नॉन-FAQ 2,475 2,600 2,600
बड़वानी एपीएमसी लोकवन / नॉन-FAQ 2,350 2,350 2,350
आलमपुर एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,425 2,550 2,520
बुरहानपुर एपीएमसी लोकवन / FAQ 2,400 2,400 2,400
बक्सवाहा एपीएमसी मिल क्वालिटी / FAQ 2,380 2,415 2,415
छतरपुर एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,531 2,540 2,540
जवेरा एपीएमसी मिल क्वालिटी / नॉन-FAQ 2,512 2,580 2,550
दतिया एपीएमसी मिल क्वालिटी / FAQ 2,600 2,600 2,600
देवास एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,580 2,625 2,625
धामनोद एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,500 2,675 2,675
लश्कर एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,300 2,630 2,305
गौतमपुरा एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,400 2,400 2,400
पेटलावद एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,480 2,510 2,510
हरसूद एपीएमसी मिल क्वालिटी / FAQ 2,510 2,515 2,515
खंडवा एपीएमसी मिल क्वालिटी / FAQ 2,650 2,650 2,650
सनावद एपीएमसी गेहूं / नॉन-FAQ 2,426 2,530 2,530
बानमोरकलां एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,610 2,610 2,610
गाडरवारा एपीएमसी मिल क्वालिटी / FAQ 2,500 2,510 2,510
गाडरवारा एपीएमसी मिल क्वालिटी / नॉन-FAQ 2,541 2,590 2,590
सारंगपुर एपीएमसी मिल क्वालिटी / FAQ 2,500 2,600 2,590
आलोट एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,310 2,355 2,310
ताल एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,500 2,600 2,600
रीवा एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,500 2,575 2,520
गढ़ाकोटा एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,520 2,545 2,545
गढ़ाकोटा एपीएमसी गेहूं / नॉन-FAQ 2,530 2,575 2,575
सतना एपीएमसी गेहूं / FAQ 2,515 2,610 2,600
सीहोर एपीएमसी मिल क्वालिटी / FAQ 2,350 2,350 2,350
शहडोल एपीएमसी गेहूं / नॉन-FAQ 2,400 2,400 2,400
करैरा एपीएमसी गेहूं / नॉन-FAQ 2,475 2,540 2,540

सबसे अधिक मॉडल भाव खंडवा और धामनोद मंडी में 2,650 से 2,675 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. इसके अलावा देवास में 2,625 रुपये, बानमोरकलां में 2,610 रुपये, सतना मंडी में 2,600 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल भाव दर्ज हुआ. दूसरी ओर आलोट, लश्कर, बड़वानी और सीहोर जैसी मंडियों में मॉडल भाव 2,300 से 2,350 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहा.

यूपी की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
अछनेरा एपीएमसी दड़ा मिल क्वालिटी / FAQ 2,480 2,480 2,480
जाफरगंज एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,300 2,560 2,377.09
दिबियापुर एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,400 2,550 2,431.24
दिबियापुर एपीएमसी हाइब्रिड / FAQ 2,400 2,400 2,400
रुदौली एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,425 2,650 2,549.57
आजमगढ़ एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,590 2,890 2,602.64
बबराला एपीएमसी दड़ा / लोकल 2,580 2,600 2,590
इस्लाम नगर एपीएमसी अन्य / FAQ 2,600 2,600 2,600
रिसिया एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,250 2,250 2,250
बलरामपुर एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,300 2,800 2,573.66
बस्ती एपीएमसी  मिल क्वालिटी / FAQ 2,500 2,500 2,500
सिकंदराबाद एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,600 2,600 2,600
करवी एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,520 2,550 2,542.37
देवरिया एपीएमसी व्हाइट / FAQ 2,700 2,710 2,702.07
एटा एपीएमसी अन्य / FAQ 2,500 2,501 2,500.10
भरथना एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,450 2,450 2,450
जहानाबाद एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,540 2,580 2,560.93
फिरोजाबाद एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,630 2,640 2,632.40
सहजनवा एपीएमसी देसी / FAQ 2,480 2,590 2,544.56
मौदाहा एपीएमसी अन्य / FAQ 2,330 2,500 2,403.58
राठ एपीएमसी मीडियम / FAQ 2,500 2,500 2,500
राठ एपीएमसी अन्य / FAQ 2,400 2,406 2,401.30
शाहाबाद (नई मंडी) एपीएमसी दड़ा / FAQ 2,450 2,450 2,450

9 अगस्‍त को उत्तर प्रदेश की कुछ मंडियों में गेहूं की कीमतें थोड़ी मजबूत रहीं. देवरिया मंडी में मॉडल भाव 2,702.07 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, फिरोजाबाद में 2,632.40 रुपये, आजमगढ़ में 2,602.64 रुपये, इस्लाम नगर और सिकंदराबाद में 2,600 रुपये, जबकि बलरामपुर, जहानाबाद, रुदौली और सहजनवा मंडियों में भी मॉडल भाव 2,540 रुपये से अधिक रहा. हालांकि रिसिया मंडी में मॉडल भाव 2,250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ.

POST A COMMENT