ब्रॉयलर चिकन के फार्म का प्रतीकात्मक फोटो. बीते दो महीने से ब्रॉयलर चिकन के दाम 90 से लेकर 110 रुपये किलो के आसपास ही घूम रहे हैं. कई बार तो 85 रुपये किलो तक भी चिकन बिक गया है. क्रिसमस और न्यूर ईयर को देखते हुए चिकन महंगा होने के कयास लगाए जा रहे थे. पोल्ट्री एक्सपर्ट भी पुराने अनुभवों के आधार पर डिमांड के चलते 140 रुपये तक चिकन के रेट होने की उम्मीद लगा रहे थे. लेकिन न्यून ईयर के बाद फिर से चिकन बाजार लौटकर 90 और 95 रुपये किलो पर आ गया.
लेकिन पोल्ट्री एक्सपर्ट का दावा है कि 15 जनवरी के बाद चिकन के दाम में तेजी आएगी. क्यों कि कड़ाके की सर्दी के चलते ब्रॉयलर चिकन फार्म में नए चूजे नहीं पाले गए हैं. दिसम्बर के आखिर से लेकर 15-20 जनवरी तक नया माल नहीं पाला जाता है. जो पुराना होता है उसी को बेचा जाता है. इसलिए चिकन के रेट बढ़ने की पूरी उम्मीद है.
भेड़ों के मीट से लेकर ऊन प्रोडक्शन के बारे में जानें हर छोटी-बड़ी बात
पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के ट्रेजर रिकी थापर ने किसान तक को बताया कि दिसम्बर के आखिर से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है. जनवरी में इस तरह की ठंड 15 से 20 तारीख तक रहती है. तापमान भी 4 से 5 डिग्री तक चला जाता है. जबकि ब्रॉयलर चिकन के फार्म में कम से कम 25 से 26 डिग्री तक तापमान बनाए रखना होता है. अगर इसमे जरा भी 19-20 हुआ तो बर्ड के लिए खतरा पैदा हो जाएगा.
इस तापमान को बनाए रखने के लिए कई तरह के उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं. जिसका खर्च प्रतिमुर्गी करीब 4 रुपये आता है. यह एक अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है. इसलिए ज्यादातर फार्म मालिक एक महीने तक फार्म में नया चूजा नहीं पालते हैं. इसलिए 15-20 जनवरी के बाद माल कम होगा और डिमांड उतनी ही बनी रहेगी.
गर्भवती और दूध देने वाली बकरी को कब-कितना देना है चारा, जानें यहां
गाजीपुर चिकन मंडी में रचना पोल्ट्री के नाम से होलसेल का काम करने वाले जमील बताते हैं कि क्रिसमस से 10-11 दिन पहले तक मंडी में 11 सौ से 1250 ग्राम तक का चिकन 85 रुपये किलो बिक रहा था. इसी दौरान 90 रुपये भी हुआ और 100 रुपये किलो तक भी पहुंचा. लेकिन एक-दो दिन बाद वापस 90-95 रुपये पर आ गया.
लेकिन 25 दिसम्बर से दो दिन पहले चिकन के रेट सीधे 100 से 110 रुपये पर पहुंच गए. जबकि 21 दिसम्बर को चिकन 105 रुपये किलो तो 18 दिसम्बर को चिकन के रेट 90 रुपये किलो थे. जनवरी में भी 4 तारीख को चिकन का रेट 93 रुपये और 5 जनवरी को 95 रुपये किलो था. यह दिल्लीं गाजीपुर मंडी के होलसेल रेट हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today