Egg: अंडा उत्पादन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है भारत

Egg: अंडा उत्पादन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है भारत

भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग के मुताबिक देश अंडा फत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है. साल 2020-21 में भारत में122.11 अरब अंडे का उत्पादन हुआ है. इसके साथ साथ देश अंडा उत्पादन की दृष्टि से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

Advertisement
Egg: अंडा उत्पादन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है भारतदेश में तेजी से बढ़ रहा है अंडे का उत्पादन (सांकेतिक तस्वीर), photo: freepik

देश में कृषि क्षेत्र न सिर्फ पैदावार के साथ आगे बढ़ रहा है बल्कि आर्थिक रूप से भी खूब प्रगति कर रहा है. दरअसल किसानों को अब फसल उत्पादन के साथ साथ पशुपालन, मछली पालन और मुर्गी पालन जैसे व्यवसायों से जोड़कर उन्हें अधिक आर्थिक लाभ देने का विकल्प मिल गया है. यही कारण है कि देश में अनाजों के उत्पादन के साथ साथ चिकन और अंडे का उत्पादन और निर्यात बढ़ा है. पशुपालन और डेयरी विभाग के अनुसार साल भारत में 2020-21 में 122.11 अरब अंडे का उत्पादन हुआ है. जिसके कारण भारत अंडा उत्पादन करने वाले शीर्ष देशों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

आपको बता दें देश में किसानों को उन्नतशील बनाने के लिए कई किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसमें से पशुपालन को बढ़ावा देना भी शामिल है. किसानों के साथ साथ देश की आर्थिक स्थिति के लिए भी फायदेमंद है. 

ये भी पढ़ें; पटना के मछली मंडी में हर दिन 150 टन मछली का कारोबार, मगर मंडी बदहाल

देश में बढ़ रहा अंडों का उत्पादन

पशुपालन और डेयरी विभाग ने ट्वीट कर बताया कि भारत में लगातार अंडे का उत्पादन बढ़ रहा है, जिसके कारण भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादन करने वाला देश बन गया है. उन्होंने बताया कि साल 2014- 15 के बाद से आंकड़ों में वृद्धि देखी गई है. 2014- 15 के बाद से देश में अंडा उत्पादन की दर 7.64 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. इन आंकड़ों को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि देश कृषि के साथ साथ पशुपालन और उसके उत्पादन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण देश के किसानों और बेरोजगारों को लाभ कमाने का विकल्प मिला है और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखा गया है. 

देश में अंडा उत्पादन की मुख्य वजहें

देश की आर्थिक उन्नति में कृषि क्षेत्र का हमेशा से ही प्रमुख योगदान रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है, जिसमें ग्रामीण भारत के विकास और वहां रहने वाले किसानों व बेरोजगारों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी के अंतर्गत केंद्र और अलग- अलग राज्य की सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है. जैसे पोल्ट्री फार्म की शुरुआत करने के लिए सब्सिडी और लोन देने का प्रावधान महत्वपूर्ण है. यही कारण है कि देश अंडा उत्पादन करने में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. 
भारत में अंडों के उत्पाद बढ़ने के साथ- साथ उनके निर्यात में भी बढ़ोतरी देखी गई है जो कि देश की आर्थिक आय में इजाफा करेगी. इससे सबसे अधिक छोटे और सीमांत किसानों को लाभ होगा जो कि आत्मनिर्भर भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है. 

POST A COMMENT