हल्की बारिश में फसल बचाने के असरदार तरीके, आज ही जानें ये आसान उपाय

हल्की बारिश में फसल बचाने के असरदार तरीके, आज ही जानें ये आसान उपाय

हल्की बारिश और कीटों से फसल को सुरक्षित रखने के आसान तरीके जानें. इस गाइड में किसान सीखेंगे कब और कैसे फसल काटें, बीज बुवें, कीट नियंत्रण करें और सब्जियों और अनाज की सही देखभाल करें. सही समय पर सही कदम उठाकर आप अपनी फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं और नुकसान से बच सकते हैं.

Advertisement
हल्की बारिश में फसल बचाने के असरदार तरीके, आज ही जानें ये आसान उपायबारिश और कीटों से फसल बचाने के आसान टिप्स

किसानों के लिए मौसम हमेशा चुनौती बन सकता है. हल्की बारिश और तेज हवाओं से फसल खराब होने का डर रहता है. लेकिन सही जानकारी और समय पर छोटे-छोटे कदम उठाने से आप अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं. इस खबर में हम बताएंगे कि किस समय क्या करना चाहिए, कैसे फसल काटें, बीज बुवें और कीटों से बचाव करें, ताकि फसल मजबूत और लाभदायक बनी रहे.\

कटी हुई फसलों का रखरखाव

जो फसल काट दी गई है, उसे बांधकर और ढककर रखें. यदि तेज हवा या आंधी आए, तो फसल एक खेत से दूसरे खेत में फैल सकती है और बारिश से खराब हो सकती है. पूरी तरह से पकी हुई सरसों और तोरिया की फसल को जल्द से जल्द काट देना चाहिए. 75-80 प्रतिशत फली का भूरा होना ही फसल पकने का संकेत है. अगर फसल ज्यादा समय तक खेत में छोड़ दी जाए, तो दाने झड़ने लगेंगे और चितकबरा बग से भी नुकसान होगा. गहाई करने के बाद फसल अवशेषों को नष्ट कर देना चाहिए, इससे कीटों की संख्या कम होती है.

मार्च में मूंग और उड़द की बुवाई

इस मौसम में मूंग और उड़द की फसल की बुवाई के लिए किसान किसी प्रमाणित स्रोत से उन्नत बीज लें. मूंग के लिए ‘पूसा विशाल’, ‘पूसा बैसाखी’, ‘पी.डी एम-11’ और ‘एस एम एल-32’ जैसी किस्में अच्छी हैं. उड़द के लिए ‘पंत उड़द-19’, ‘पंत उड़द-30’, ‘पंत उड़द-35’ और ‘पी डी यू-1’ उपयोगी हैं. बुवाई से पहले बीज को राईजोबीयम और फास्फोरस सोलूबलाईजिंग बैक्टीरिया से उपचारित करना चाहिए.

सब्जियों की सीधी बुवाई

फ्रेंच बीन, लोबिया, चौलाई, भिंडी, लौकी, खीरा, तुरई और गर्मियों की मूली जैसी सब्जियों की बुवाई के लिए वर्तमान तापमान बहुत अच्छा है. बीज अंकुरित होने के लिए यह तापमान उपयुक्त है. उन्नत किस्म के बीज प्रमाणित स्रोत से लें और बुवाई के समय खेत में पर्याप्त नमी हो.

टमाटर, मिर्च और कद्दू की रोपाई

मौसम को ध्यान में रखते हुए किसान इस सप्ताह टमाटर, मिर्च और कद्दू जैसी सब्जियों की तैयार पौधों की रोपाई कर सकते हैं. पौधों को सही दूरी पर लगाना और समय-समय पर पानी देना फसल के लिए लाभकारी है.

प्याज की निगरानी

समय पर बोयी गई प्याज की फसल में थ्रिप्स की समस्या हो सकती है. अगर कीट दिखाई दें, तो इमिडाक्लोप्रिड़ का छिड़काव करना चाहिए. इसके लिए 0.5 मिली इमिडाक्लोप्रिड़ को 3 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें. साथ ही किसी चिपकने वाले पदार्थ का भी उपयोग कर सकते हैं.

टमाटर और बैंगन में कीट नियंत्रण

टमाटर के फलों को फली छेदक कीट से बचाने के लिए खेत में पक्षियों का बसेरा लगाएं. नष्ट हुए फल जमीन में दबा दें. फली छेदक कीट के लिए फिरोमोन प्रपंश का उपयोग करें. बैंगन की फसल में प्ररोह और फली छेदक कीट से बचाव के लिए ग्रसित फल और प्ररोह इकट्ठा करके नष्ट करें. यदि कीट ज्यादा हों तो स्पिनोसेड कीटनाशी का छिड़काव करें.

मक्का और लोबिया की बुवाई

इस तापमान में मक्का (अफ्रीकन टाल) और लोबिया की बुवाई की जा सकती है. साथ ही बेबी कार्न की एच एम-4 किस्म की बुवाई भी संभव है.

आम और नींबू के बागों की देखभाल

आम और नींबू के बागों में अच्छे फल आने के लिए फूलों के दौरान सिंचाई से बचना चाहिए. आम के मीली बग और लीफ हॉपर की नियमित निगरानी करें. यदि कीट दिखाई दें, तो समय पर उपचार करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 

खाद संकट की चेतावनी: महंगी डीएपी-यूरिया के बीच कैसे बचेगी किसानों की कमाई?
World Water Day 2026: सेंसर, AI irrigation से होगी पानी की बचत, जानें कैसे फसल को मिलेगा सही मात्रा में पानी

POST A COMMENT