मेरी पत्रकारिता यात्रा में आपका स्वागत है! पिछले छह वर्षों से मैं पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हूं, जहां कहानी कहने का जुनून और सच्चाई के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मेरी पहचान बन चुकी है. इन वर्षों में मुझे न केवल इतिहास के महत्वपूर्ण पलों को शब्दों में कैद करने का अवसर मिला, बल्कि किसानों से जुड़ी असली और जीवंत कहानियों को आम पाठक तक पहुंचाने का भी अनुभव मिला.
पिछले तीन सालों से मैं विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में काम कर रही हूं, किसानों की मदद कर रही कंपनियों की पहलों और उनके असर को सीधे किसानों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं. मेरी कोशिश रहती है कि किसान नेताओं और आम किसानों की आवाज़ सरकार तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके.
मेरी खबर सिर्फ खबर नहीं, बल्कि किसान की ज़िंदगी, उनकी चुनौतियां और उनकी जीत को सामने लाने का प्रयास है. कहानी कहने के साथ-साथ मैं यह मानती हूं कि पत्रकारिता का असली मकसद समाज की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाना है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today