Pathankot: खराब बीज मिलने से फसलें चौपट, मामले की जांच में जुटा कृषि विभाग

Pathankot: खराब बीज मिलने से फसलें चौपट, मामले की जांच में जुटा कृषि विभाग

किसानों का कहना है कि पहले बारिश के चलते धान की फसलें खराब हो गईं. इसके बाद खराब बीज से सरसों की फसल चौपट हो गई. किसानों ने खेतों में विरोध प्रदर्शन शुरू किया जिसके बाद कृषि विभाग हरकत में आया और कार्रवाई का आदेश दिया. मामले की जांच शुरू हो गई है.

Advertisement
Pathankot: खराब बीज मिलने से फसलें चौपट, मामले की जांच में जुटा कृषि विभागपठानकोट में सरसों की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं

पंजाब के पठानकोट में खराब बीज मिलने से किसान परेशान हैं. उनकी फसलें चौपट हो गई हैं जिसके बाद किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामले की जांच का आदेश दिया गया. किसानों की शिकायतों पर खराब बीज के मामले की जांच शुरू हो गई है. किसान कई दिनों से इस बात को उठा रहे थे. बाद में किसानों ने पठानकोट में खेतों में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके बाद कृषि विभाग की ओर से जांच की कार्रवाई शुरू की गई. 

अभी कड़ाके की ठंड चल रही है. किसान वैसे भी कोहरे और ठंड से परेशान हैं और अपनी फसलों को लेकर फिक्रमंद हैं. इस बीच उन्हें खराब बीज की समस्या से जूझना पड़ रहा है. खराब बीज की बुआई होने से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं. इसके विरोध में किसान प्रदेश सरकार के खिलाफ उतर गए हैं. किसानों ने सड़कों पर उतरने के बजाय खेतों का सहारा लिया और खेतों में खड़े होकर विरोध जताया. इसके बाद उन्हें प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिला.

सरसों की फसल चौपट

देश का अन्नदाता किसान कभी मौसम की मार से परेशान नजर आता है, तो कभी सरकारों की अनदेखी से. इन सभी समस्याओं के बावजूद कोई स्थाई हल नहीं निकाला जा रहा. कुछ ऐसी ही परेशानी पंजाब के पठानकोट के किसानों के साथ देखी जा रही है. यहां सरसों का खराब बीज मिलने से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं. इसके बाद किसानों में नाराजगी देखी जा रही है. फसल खराब होने के बाद किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. खेतों में खड़े होकर सरकार से मुआवजे की मांग करने लगे. इसके बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई के निर्देश दिए. 

ये भी पढ़ें: स्मार्ट किसान ने लगाया बॉयोगैस प्लांट, अब पूरे गांव का मुफ्त में बन रहा है खाना

क्या है पूरा मामला

किसानों का कहना है कि पहले उनकी धान की फसल खराब हो गई थी. अब जिस सरसों फसल की बुआई उन्होंने की है, उसका बीज खराब मिलने से उसकी भी फसल खराब हो गई है. किसानों की शिकायत है कि उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. किसानों ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहेंगे तो किसान आत्महत्या नहीं करेंगे तो क्या करेंगे. ऐसे में पठानकोट के किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें फसल का मुआवजा जल्द दिया जाए ताकि वे समय रहते किसी और फसल की बिजाई कर सकें. 

ये भी पढ़ें: जानें क्या होता है Red Alert, कई राज्यों में जारी हुई शीत लहर की चेतावनी, किसान रहें सतर्क

क्या कहता है कृषि विभाग

इस बारे में जब कृषि विभाग के अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर अमरीक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला उनके ध्यान में है. इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है. अमरीक सिंह कहते हैं कि किसानों ने जिस डीलर से सरसों के बीज लिए हैं, उसके बिल लिए जा रहे हैं. अगर किसी भी डीलर की ओर से किसानों को गलत बीज बेचा गया होगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.(रिपोर्ट/पवन सिंह)

POST A COMMENT