Wheat Procurement: MP में गेहूं खरीदी की तारीख पर बड़ा अपडेट, यहां पहले शुरू होगी प्रक्रिया, पढ़ें डिटेल

Wheat Procurement: MP में गेहूं खरीदी की तारीख पर बड़ा अपडेट, यहां पहले शुरू होगी प्रक्रिया, पढ़ें डिटेल

MP Wheat Procurement Date Announced: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में 19 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं खरीदी प्रक्रिया के तहत रजिस्‍ट्रेशन कराया है. खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खरीद प्रक्रिया की तारीख पर बड़ा अपडेट दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
Wheat Procurement: MP में गेहूं खरीदी की तारीख पर बड़ा अपडेट, यहां पहले शुरू होगी प्रक्रिया, पढ़ें डिटेलमध्‍य प्रदेश गेहूं खरीदी प्रक्रिया (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश में रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन (खरीदी) की तारीखों का ऐलान हो चुका है. खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम डिविजन में 1 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि प्रदेश के अन्य डिविजन में 7 अप्रैल से खरीदी की जाएगी. किसान सरकारी कामकाज के दिनों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपनी फसल केंद्रों पर बेच सकेंगे. सरकार ने इस बार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए समर्थन मूल्य पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही प्रदेश में गेहूं की खरीदी दर बढ़ाकर 2625 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है.

19 लाख से ज्‍यादा किसानों ने कराया रजिस्‍ट्रेशन 

खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन यानी रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से 7 मार्च तक किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया. इस अवधि में कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया, जो पिछले वर्ष के 15 लाख 44 हजार किसानों की तुलना में काफी अधिक है. मालूम हो कि निजी बाजार में गिरते दामों के बीच बड़ी संख्‍या में किसान सरकारी एमएसपी की ओर झुकाव दिखा रहे हैं. यही वजह है कि खरीदी प्रक्रिया में किसानों की भागीदारी बढ़ी है.

इन जिलों में ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन हुए

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और देवास जैसे जिलों में बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है. वहीं इंदौर, धार, खरगोन, शाजापुर, सागर, रायसेन और जबलपुर सहित कई अन्य जिलों में भी हजारों किसान खरीदी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आगे आए हैं.

राज्‍य सरकार ने एक बयान में कहा कि तय समय पर खरीदी शुरू होने और बोनस दिए जाने से किसानों को राहत मिलेगी और गेहूं उपार्जन (खरीदी) प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकेगी. साथ ही प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो.

कहां-कितने किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराए?

इंदौर - 71,713

झाबुआ - 7,120

धार - 44,466

अलीराजपुर - 476

खण्डवा - 35,104

बुरहानपुर - 523

बड़वानी - 4,724

खरगोन - 27,557

शाजापुर - 73,878

नीमच - 19,445

उज्जैन - 1,23,281

आगर-मालवा - 42,446

मंदसौर - 65,195

देवास - 76,442

रतलाम - 45,912

अशोक नगर - 16,454

दतिया - 19,118

शिवपुरी - 21,312

ग्वालियर - 13,763

गुना - 22,914

भिण्ड - 12,788

मुरैना - 10,893

श्योपुर - 17,617

डिण्डौरी - 4,478

मण्डला - 19,611

जबलपुर - 49,642

कटनी - 52,126

सिवनी - 53,288

नरसिंहपुर - 38,416

छिंदवाड़ा - 29,163

बालाघाट - 4,383

पांढुर्णा - 863

नर्मदापुरम - 71,831

बैतूल - 18,686

हरदा - 40,273

भोपाल - 37,129

रायसेन - 76,264

विदिशा - 86,479

सीहोर - 1,01,793

राजगढ़ - 98,537

सीधी - 12,813

सिंगरौली - 10,970

मऊगंज - 8,018

सतना - 56,376

मैहर - 19,787

रीवा - 46,923

अनुपपुर - 882

शहडोल - 9,479

उमरिया - 13,445

टीकमगढ़ - 15,552

निवाड़ी - 4,116

सागर - 75,791

पन्ना - 30,052

दमोह - 39,938

छतरपुर - 34,378

POST A COMMENT