हरियाणा में धान की खरीद तेजहरियाणा में खरीद मार्केटिंग सीजन 2024-25 के तहत खरीफ फसलों की खरीद सही ढंग से जारी है. अब तक प्रदेशभर की मंडियों में 35 लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो हुई है, जिसमें से खरीद एजेंसियों द्वारा 31,22,866 मीट्रिक टन धान की खरीद MSP पर की जा चुकी है. धान खरीद के लिए किसानों को 4,314 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया जा चुका है. अब तक मंडियों से 21,35,806 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है.
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ऑनलाइन गेट पास की सुविधा मिलने से किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी सुविधा हो रही है. सरकार की ओर से कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: धान की धीमी खरीद पर SKM ने टाला विरोध-प्रदर्शन, सरकार को दिया चार दिन का अल्टीमेटम
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक खरीदी गई कुल 31,22,866 मीट्रिक टन धान में से कुरुक्षेत्र जिला में सबसे अधिक 7,19,497 टन धान की खरीद हुई है. इसके अलावा, कैथल जिला में 6,75,887 मीट्रिक टन, करनाल जिला में 6,26,219 मीट्रिक टन, अंबाला जिला में 3,32,541 मीट्रिक टन, यमुनानगर जिला में 3,17,430 मीट्रिक टन, फतेहाबाद जिला में 1,93,373, जींद जिला में 1,01,912 मीट्रिक टन और पंचकूला जिला में 54,192 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है. इसी प्रकार अन्य जिलों की मंडियों में भी आने वाली धान को खरीदा जा रहा है.
प्रवक्ता ने बताया कि धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों की खरीद का काम भी एमएसपी पर किया जा रहा है. प्रदेश में 1 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद भी जारी है. अब तक 3,44,795 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है. बाजरे की खरीद के लिए किसानों को 469 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा उनके खातों में किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: अधिक कमाई के लिए रबी सीजन में उगाएं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे बढ़ेगी पैदावार?
उन्होंने जानकारी दी कि महेंद्रगढ़ जिला में सबसे अधिक 91,563 मीट्रिक टन बाजऱा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गई है. इसके अलावा, रेवाड़ी जिला में 82,300 मीट्रिक टन, भिवानी जिला में 50,805 मीट्रिक टन, गुरुग्राम जिला में 31,973 मीट्रिक टन, झज्जर जिला में 27,662 मीट्रिक टन, चरखी दादरी में 24,662 मीट्रिक टन और मेवात में 18,887 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today