Poultry Expo: दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के एक्सपर्ट, पहली बार हो रहा VIV पोल्ट्री एक्सपो 

Poultry Expo: दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के एक्सपर्ट, पहली बार हो रहा VIV पोल्ट्री एक्सपो 

Poultry Expo हाल ही में पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरियाणा में एक बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में आगामी पोल्ट्री एक्सपो से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा के साथ ही पोल्ट्री से जुड़ी डिमांड पर भी चर्चा की गई. बैठक में पोल्ट्री एक्सपर्ट और पोल्ट्री कारोबारी मौजूद थे. सभी ने अप्रैल में तीन दिन होने वाले एक्सपो के लिए अपने सुझाव भी दिए.

Advertisement
Poultry Expo: दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के एक्सपर्ट, पहली बार हो रहा VIV पोल्ट्री एक्सपो 

भारत में पहली बार VIV का पोल्ट्री एक्सपो होने जा रहा है. VIV सेलेक्ट इंडिया के नाम से ये एक्सपो साल 2026, अप्रैल में आयोजित किया जाएगा. दिल्ली में किसी पोल्ट्री एक्सपो के आयोजन का ये पहला मौका होगा. एक्सपो को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) VIV के साथ मिलकर एक्सपो का आयोजन कर रही है. 22 अप्रैल को केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. ज्यादा से ज्यादा पोल्ट्री फार्मर को एक्सपो से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभि‍यान चल रहा है. 

पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी और राजस्थान समेत कई शहरों में पीएफआई पोल्ट्री फार्मर को एक्सपो के बारे में जानकारी दे रही है. इस संबंध में पीएफआई की लगातार बैठकें भी हो रही हैं. एक्सपो से जुड़ी तैयारियां अब अपने आखि‍री चरण में हैं. जानकारों की मानें तो दिल्ली में तीन दिन तक एक्सपो का आयोजन किया जाएगा. गौरतलब रहे VIV  थाईलैंड और दुबई में भी डेयरी, पोल्ट्री और फिशरीज से जुड़े लाइव एनिमल एक्सपो का आयोजन करती है. 

यशोभूमि में तीन दिन चलेगा पोल्ट्री एक्सपो 

पीएफआई के प्रेसिडेंट रनपाल ढांढा ने बताया की मीटिंग खासतौर पर एक्सपो के संबंध में बुलाई गई थी. जहां एक्सपो की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. बैठक के दौरान मौजूद पोल्ट्री एक्सपर्ट ने पोल्ट्री सेक्टर के अहम मामलों पर भी चर्चा की. जिसमें पोल्ट्री प्रोडक्ट अंडा-चिकन के संबंध में गलत जानकारी को दूर करने और पॉजिटिव कम्युनिकेशन को बढ़ावा देने पर बात हुई.

मीडिया में बात रखने के लिए स्ट्रेटेजी कमेटी बनाने पर भी चर्चा चल रही है. वहीं यशोभूमि, नई दिल्ली में 22 से 24 अप्रैल, 2026 को VIV Select India 2026 नाम से होने वाले पोल्ट्री एक्सपो के बारे में भी तैयारियों को लेकर कई चरण की चर्चा हुई. एक्सपो के नेशनल और इंटरनेशन प्रमोशन, रोड शो, कांफ्रेंस, स्टॉल बुकिंग, इवेंट में भागीदारी बढ़ाने और विजिटर्स को एक्सपो से जोड़ने के लिए किए गए सभी काम पर भी चर्चा हुई. 

जानें क्या खास होगा एक्सपो में 

रनपाल ढांढा ने बताया कि एक्सपो में 150 कंपनियों के आने का लक्ष्य रखा गया है. इसमे से करीब 25 फीसद कंपनियां विदेशी होंगी. साथ ही पोल्ट्री के हर क्षेत्र से जुड़े करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है. ये खासतौर से एनिमल प्रोटीन और पशुधन उद्योग के लिए डिज़ाइन किया गया एक फीड टू फूड ट्रेड शो है. यह ऐतिहासिक आयोजन पशु पोषण और चारा मिलिंग से लेकर पशु स्वास्थ्य समाधान और सप्लाई चेन का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों को आपस में जोड़ेगा.

वहीं VNU यूरोप की वैश्विक विशेषज्ञता और नेटवर्क के साथ भारतीय बाज़ार की हमारी गहरी समझ को मिलाकर हम एक शक्तिशाली प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो इननोवेशन को बढ़ावा देगा. रणनीतिक साझेदारी के एक उत्पाद के रूप में VNU यूरोप और पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ़ इंडिया VIV सेलेक्ट इंडिया 2026 प्रस्तुत कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय, हर गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

POST A COMMENT