Delhi Dairy Colony: Delhi-NCR की डेयरियों पर दर्ज 12 FIR से हुआ चौंकाने वाला खुलासा Delhi Dairy Colony: Delhi-NCR की डेयरियों पर दर्ज 12 FIR से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Delhi Dairy Colony दिल्लीवासी हर रोज इंजेक्शन लगा दूध पी रहे हैं. दिल्ली की डेयरी कालोनियों में गाय-भैंस को धड़ल्ले से ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन घोंपे जा रहे हैं. पुलिस की रेड में पकड़ा सैकड़ों लीटर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का घोल पकड़ा गया है. पुलिस की जांच में मेरठ, यूपी और सोलन, हिमाचल प्रदेश का कनेक्शन सामने आ रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट के दखल के बाद ये कार्रवाई हुई है.
14 मई को आगरा में होगा दुग्ध समागमनासिर हुसैन - New Delhi,
- Jun 01, 2026,
- Updated Jun 01, 2026, 4:02 PM IST
आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं. सुबह से शाम तक दूध का इस्तेमाल भी करते हैं. अगर आपको लगता है कि जिस डेयरी से आप दूध खरीद रहे हैं वो हेल्दी है तो आपका सोचना 100 फीसद गलत है. ये हम नहीं दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गईं 12 एफआईआर कह रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में संचालित होने वाली डेयरियों के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की गई हैं. एफआईआर में पुलिस ने जो खुलासा किया है वो बेहद ही चौंकाने वाला है. एफआईआर में दर्ज एक-एक शब्द पर जाएं तो थोड़े से लालच के चलते दिल्ली वासियों को इंजेक्शन वाला दूध पिलाया जा रहा है.
गाय-भैंस से ज्यादा से ज्यादा दूध लेने के लिए लगातार ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन घोंपे जा रहे हैं. पशुओं को लगाए जा रहे इंजेक्शन इंसानों पर बड़ा असर होता है. दिल्ली हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने हैल्थ डिपार्टमेंट के साथ मिलकर डेयरियों पर छापेमारी की ये कार्रवाई की है. हैरत की बात ये है कि कोर्ट के दखल से पहले सभी विभाग डेयरियों की ओर से आंखें मूंदे हुए थें. जो भी 12 एफआईआर दर्ज हुई हैं वो सिर्फ बीते दो साल में ही हुई हैं.
इन डेयरियों पर इंजेक्शन हो रहा इस्तेमाल
दिल्ली-एनसीआर में 9 डेयरी कालोनी ऐसी हैं जिन्हें सरकार की ओर से जमीन दी गई थी. दिल्ली के 9 अलग-अलग इलाकों में ये डेयरियां संचालित हो रही हैं. ये सभी डेयरी कालोनी गाजीपुर, भलस्वा, मदनपुर खादर, कांकरोली, गहडोली, नंगली, झारोदा, गोयला आदि नाम से चल रही हैं. पशुओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वालीं सुनयना सिब्बल लगातार इस मामले को उठाती रही हैं. कोर्ट में भी वो इस मामले को लेकर लड़ रही हैं.
कब-कहां रेड हुई और क्या मिला
- गाजीपुर डेयरी कालोनी पर 3 जनवरी, 2024 को दिल्ली पुलिस ने रेड की थी. यहां पुलिस ने स्पर्श मिनोचा को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचते हुए पकड़ा था. स्पर्श के पास से पुलिस ने 200 बोतल इंजेक्शन की बरामद की थीं. रेड के दौरान दिल्ली हैल्थ डिपार्टमेंट की टीम भी मौजूद थी. इसी रेड के दौरान खोड़ा, यूपी के अर्जुन से पुलिस ने 400 बोतल इंजेक्शन की बरामद की थीं. रेड में पुलिस ने मनोज और चंद्रीका को इंजेक्शन की 700 बोतल के साथ गिरफ्तार किया था.
- 4 जनवरी, 2024 को दिल्ली पुलिस ने रेड करते हुए नंगली डेयरी कालोनी से राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया था. राजबीर डेयरी में इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था. साहुल यादव से राजबीर इंजेक्शन खरीदता था, उसे भी इंजेक्शन की 61 बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया था. इसी केस में प्रवीन कुमार को 48 बोतल इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है. गाजियाबाद के अंकुर को भी पकड़ा गया. अंकुर से पता चला कि मेरठ से इंजेक्शन बनाने वाला पाउडर सप्लाई होता है. उसी से इंजेक्शन बनाकर बेचे जाते हैं.
- 10 जनवरी, 2024 को दिल्ली पुलिस ने भलस्वा डेयरी कालोनी में रेड की तो यहां पवन और महिला संतोष मिले. इनके पास से स्टोर किए गए इंजेक्शन मिले. दोनों से पूछताछ के आधार पर इसी कालोनी में विपिन जाखड़ के यहां तलाशी ली तो यहां भी इंजेक्शन मिले. इस दौरान संजय और सत्यदेव को भी हिरासत में लिया गया.
- 19 मई, 2024 को नरेला में दिल्ली पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर रेड करके विकास और अजय मान के पास से इंजेक्शन की 100 बोतल बरामद की थीं.
- 20 मई, 2024 को नरेला में ही दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर इंजेक्शन की पैकिंग करते हुए बिजेन्द्र को 15 लीटर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था.
- 24 अप्रैल, 2023 को दिल्ली पुलिस ने सरिता विहार के मदनपुर खादर में छापेमारी की. पुलिस को यहां एक डेयरी पर पाले राम मिला. पूछताछ के बाद पुलिस ने राम सिंह यादव की डेयरी से 500 एमएल इंजेक्शन बरामद किया.
- 20 जनवरी, 2024 को मदनपुर खादर में महेश शर्मा के यहां छापेमारी हुई. यहां भी पुलिस को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिला.
- 18 अप्रैल, 2023 झरोदा डेयरी कालोनी में छापेमार कर दिल्ली पुलिस ने मुस्तकीम और अनीस से पूछताछ की. पुलिस ने दोनों लोगों से इंजेक्शन के बारे में गहन पूछताछ की.
- 20 अप्रैल, 2023 को दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोग तिकल राम, अशोक, नरेन्द्र और सोनू को बांड किया था.
- 13 अप्रैल, 2023 में भी गाजीपुर में दिल्ली पुलिस ने रेड की थी. इस दौरान रऊफ, आरिफ और अब्दुल मौके पर मिले थे.
- 26 अप्रैल, 2023 को नजफगढ़ में दिल्ली पुलिस ने नंगली डेयरी पर कार्रवाई करते हुए राम किशन पर कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में कई लोगों के गैरजमानती वारंट भी जारी किए गए.
- 21 अप्रैल, 2023 को दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोयला डेयरी के दीपक कुमार और नरेन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की थी. इस रेड में एफएसएल की भी मदद ली जा रही है.
ये भी पढ़ें-
पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2
गर्मियों में भी खूब होगा मछली उत्पादन, गडवासु के फिशरीज एक्सपर्ट ने दिए टिप्स