पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2026 का आयोजन हैदराबाद में किया जा रहा है. हर साल की तरह से इस बार भी हैदराबाद पोल्ट्री का इतिहास लिखने जा रहा है. आज यानि 24 अक्टूबर से शहर में देश-विदेश से पोल्ट्री एक्सपर्ट और फार्मर आ रहे हैं. पूरे 4 दिन तक ये शहर में रहकर पोल्ट्री पर चर्चा करेंगे. खास बात ये है कि तीन दिन तक पोल्ट्री से जुडीं 500 से ज्यादा कंपनियां इस दौरान शहर में रहेंगी. इस दौरान पोल्ट्री फीड, मेडिसिन, इक्विपमेंट, टेक्नोलॉजी सर्विस, चूजे, अंडे और चिकन पर चर्चा होगी. सबसे ज्यादा चर्चा जिस विषय पर होगी वो पोल्ट्री फार्म मैनेजमेंट से जुड़ा है. जैसे AI, IoT, Automation, Robotics, Sensor के विषयों पर लम्बी चर्चा होगी.
ऐसा कहा जा रहा है कि अब बिना टेक्नोलॉजी के पोल्ट्री फार्मिंग करना मुमकिन नहीं है.
गौरतलब रहे इंडियन पोल्ट्री इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IPEMA) हर साल पोल्ट्री इंडिया एक्सपो (Poultry India Expo) का आयोजन करती है. 24 नवंबर को नॉलेज डे के साथ हैदराबाद में इस एक्सपो की शुरुआत हो जाती है. इस बार जाने-माने फिल्म एक्टर राहुल बोस नॉलेज डे का मुख्य आकर्षण रहेंगे.
IPEMA के प्रेसिडेंट उदय सिंह बयास का कहना है कि एक्सपो के पहले दिन यानि 24 नवंबर को नॉलेज डे का आयोजन किया जाएगा. इस दिन पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट अलग-अलग टॉपिक पर अपनी बात रखेंगे. इस मौके पर देश और विदेश से आए पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े लोग अपने सवाल भी पूछते हैं. नॉलेज डे का लाइव टेलीकास्ट किया जाता है. नॉलेज डे में प्रोडक्शन से लेकर प्रोडक्ट की मार्केटिंग तक पर चर्चा होती है. साथ ही अंडे और चिकन के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों पर भी चर्चा की जाती है.
पोल्ट्री इंडिया एक्सपो में तीन दिन तक पोल्ट्री से जुड़े आइटम की प्रदर्शनी लगाई जाती है. उदय सिंह का कहना है कि करीब 30 हजार वर्गमीटर से ज्यादा एरिया में बने 8 बडे हॉल में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है. प्रदर्शनी में खासतौर पर पोल्ट्री से जुड़े फीड, सप्लीमेंट, इक्विपमेंट और दवाईयों के बारे में जानकारी दी जाती है. पोल्ट्री प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़े स्टाल भी लगाए जाते हैं. एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी और हॉस्पिटल के एक्सपर्ट भी एक्सपो में हिस्सा लेते हैं. एक्सपो में इस बार देश-विदेश की 500 से ज्यादा कंपनियों के स्टॉल एक्सपो सजाएंगे. इसमे टेक्नोलॉजी सर्विस और मशीनरी से जुड़े स्टॉल भी होंगे. पहले दिन नॉलेज डे के बाद 25, 26 और 27 नवंबर तक एक्सपो का आयोजन किया जाएगा.
सोया मील और प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी पर जीएसटी में छूट दी जाए. पोल्ट्री फीड को कंट्रोल करने के लिए मक्का इंपोर्ट करने की अनुमति दी जाए. पशु रोगों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक वैक्सीन आयात प्रोटोकॉल लागू हो. बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए स्कूली भोजन में अंडा शामिल किया जाए. डिमांड वाले देशों में पोल्ट्री प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए "फोकस सेक्टर" की जरूरत है.
ये भी पढ़ें-Egg Export: अमेरिका ने भारतीय अंडों पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-इंसानों के खाने लायक नहीं...
ये भी पढ़ें-Milk Growth: दूध का फ्रॉड रोकने को गाय-भैंस के खरीदार करा रहे डोप टेस्ट, पढ़ें डिटेल
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today