महाराष्ट्र: गोकुळ डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध 6 रुपये महंगा, कोल्हापुर में 78 और मुंबई-पुणे में 84 रुपये प्रति लीटर

महाराष्ट्र: गोकुळ डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध 6 रुपये महंगा, कोल्हापुर में 78 और मुंबई-पुणे में 84 रुपये प्रति लीटर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गोकुळ डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. भैंस का दूध 6 रुपये और गाय का दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा. नई दरों के बाद कोल्हापुर में भैंस का दूध 78 रुपये, जबकि मुंबई और पुणे में 84 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. दूध उत्पादकों को भी खरीद दरों में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. गोकुळ के चेयरमैन राजेश पाटील ने कीमतें बढ़ाने की वजह बताई है.

Advertisement
महाराष्ट्र: गोकुळ डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध 6 रुपये महंगागोकुल डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दूध उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. गोकुळ दूध संघ ने भैंस और गाय के दूध की खरीद और बिक्री दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई दरों के अनुसार, भैंस का दूध अब प्रति लीटर 6 रुपये और गाय का दूध 4 रुपये महंगा हो जाएगा.

इस फैसले के बाद कोल्हापुर में गोकुळ का एक लीटर भैंस का दूध खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 78 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, पुणे और मुंबई के उपभोक्ताओं को इसी दूध के लिए 84 रुपये प्रति लीटर देने होंगे.

भैंस के दूध की खरीद दर में 3 रुपये वृद्धि

गोकुळ दूध संघ के संचालक मंडल की बैठक अध्यक्ष राजेश पाटील की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में दूध की खरीद और बिक्री दरों में संशोधन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.

नई दरों के तहत दूध उत्पादक किसानों को भी राहत दी गई है. भैंस के दूध की खरीद दर में प्रति लीटर 3 रुपये और गाय के दूध की खरीद दर में 2 रुपये की वृद्धि की गई है. इससे दूध उत्पादक किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा.

हालांकि, दूसरी ओर उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा. गोकुळ ने भैंस के दूध की बिक्री दर में 6 रुपये और गाय के दूध की बिक्री दर में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

चारे की महंगाई से दूध के बढ़े दाम

गोकुळ के अध्यक्ष राजेश पाटील के मुताबिक, इससे पहले भैंस के दूध की खरीद दर में 4 रुपये और गाय के दूध की खरीद दर में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी. उस समय बिक्री दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. खरीद और बिक्री दरों के बीच अंतर को कम करने और संतुलन बनाए रखने के लिए अब बिक्री दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

पशु आहार की कीमतों को लेकर भी गोकुळ ने अपना रुख स्पष्ट किया है. पशु आहार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से इस विभाग को नुकसान हो रहा है. इसके बावजूद सूखे की स्थिति में पशुपालकों की परेशानी नहीं बढ़े, इसलिए फिलहाल पशु आहार के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे.

खरीद दर में कितनी वृद्धि?

उत्पादक किसानों को दिलासा देने के लिए खरीद दर में भी वृद्धि की गई है. भैंस के दूध की खरीद दर में प्रति लीटर 3 रुपये, जबकि गाय के दूध की खरीद दर में प्रति लीटर 2 रुपये की वृद्धि की गई है.

निर्णय का उद्देश्य

सूखे जैसी कठिन परिस्थितियों में दूध उत्पादक किसानों को आर्थिक सहारा देने और उन्हें वित्तीय स्थिरता दिलाने के उद्देश्य से गोकुल डेयरी के सभी 25 संचालकों ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया है.

(दीपक सूर्यवंशी की रिपोर्ट)

POST A COMMENT