Sale-Bying Animals: गाय-भैंस खरीदने में इन 15 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा नुकसान 

Sale-Bying Animals: गाय-भैंस खरीदने में इन 15 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा नुकसान 

Sale-Bying Animals जब भी पशु हॉट में या सीधे डेयरी फार्म पर पशु खरीदने जाएं तो सबसे पहले हर एक पहलू पर पशु की खूब जांच-परख करें, एक नहीं दो-तीन दिन फार्म पर रुककर ही पशु की निगरानी करें. पशु खरीदने के लिए रुपयों का भुगतान करने से पहले हर बात की तसल्ली कर लें.

Advertisement
Sale-Bying Animals: गाय-भैंस खरीदने में इन 15 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा नुकसान 

वैसे तो साल के 12 महीने ही गाय-भैंस की खरीद-फरोख्त चलती ही रहती है. लेकिन खासतौर पर मई-जून में ये कम हो जाती है. इसकी एक बड़ी वजह गर्म मौसम भी है. क्योंकि ऐसे मौसम में पशुओं को लंबा सफर कराने पर नुकसान होने का खतरा बना रहता है. एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक दूसरी वजह ये भी है कि मई-जून के दौरान पशुओं के दूध उत्पादन का आंकलन भी ठीक से नहीं हो पाता है. लेकिन ज्यादातर पशुपालक इसी के चलते अप्रैल तक गाय-भैंस की खरीद के काम को निपटा लेते हैं. ऐसी ही कुछ चीजों का ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पशु खरीद के मामले में जब तक बहुत ज्यादा जरूरी ना हो तो बाहर से पशु ना खरीदें. 

अगर आप पहले से एक डेयरी फार्म चला रहे हैं तो अपने पशुओं से ही पशुओं की संख्या बढ़ाने की कोशि‍श करें. और पशु खरीद से पहले एक और सबसे खास बात याद रखने लायक ये कि जब भी पशु की खरीद करें तो उसे ऐसी जगह से खरीदें जहां का मौसम उस जगह से मिलता-जुलता हो जहां आप पशु को खरीदकर ले जा रहे हैं. इसलिए जब भी पशु हॉट में या सीधे डेयरी फार्म पर पशु खरीदने जाएं तो सबसे पहले हर एक पहलू पर पशु की खूब जांच-परख करें.

पशु खरीदने में 8 बातों का है खास रोल 

  • पशु मेले में से पशु खरीदते वक्त उसका चयन उसकी नस्ल के इतिहास और दूध उत्पादन क्षमता के आधार पर किया जाना चाहिए.
  • जिस पशुपालक से पशु खरीद रहे हैं उससे खरीदे जाने वाले पशु की फैमिली का रिकॉर्ड दिखाने को कहें. 
  • डेयरी गाय खरीदनी हो तो एक या दो बार बच्चा दे चुकी गाय ही खरीदें. 
  • एक से 5वीं बार बच्चा देने वाली गाय ही ज्यादा दूध देती है. 
  • जिस गाय ने बच्चा दिया हो उसे बच्चा देने के एक महीने बाद ही खरीदें. 
  • गाय खरीदने से पहले दोनों वक्त उसका पूरा दूध निकलवा कर ही देखें कि वो कितना दूध दे रही है. 
  • दुधारू पशु खरीदने के लिए सबसे अच्छा वक्त अक्टूबर और नवंबर का माना जाता है. 
  • बच्चा देने के 90 दिन बाद तक दूध देने की अधिकतम उपज देखी जाती है.

ये है दूध देने वाली गायों की पहचान

  • पशु के सभी अंग ठीक हों, प्रभावशाली शैली और चाल के साथ आकर्षक व्यक्तित्व हो. 
  • पशु का शरीर पच्चर के आकार का होना चाहिए.
  • उसकी आंखें चमकदार और गर्दन पतली होनी चाहिए.
  • थन पेट से अच्छी तरह जुड़े होने चाहिए.
  • थन की त्वचा में रक्त वाली नसों का अच्छा नेटवर्क होना चाहिए.
  • थने के सभी चार चौथाई भाग अच्छी तरह से सीमांकित होने चाहिए.

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

POST A COMMENT