सहजन के पौधों के लिए खतरनाक कीटबकरी पालन में मीट के लिए बकरे तैयार किए जाते हैं तो दूध और ब्रीडिंग के लिए बकरियां. बकरी पालक ही यही कोशिश होती है कि बच्चे बड़े होकर ज्यादा और पौष्टिबक दूध देने वाली बकरी बने. बिना किसी परेशानी के साल में दो बार बच्चे दे दें. वहीं अगर बकरा है तो उसकी ग्रोथ तेजी से और हेल्दी हो, जिससे उसके मीट के अच्छे दाम मिलें. और ये सब मुमकिन होता है बकरे-बकरियों को दी जाने वाली अच्छी खुराक से. गोट एक्सपर्ट की मानें तो अच्छी खुराक के लिए पौष्टि क हरा चारा खिलाना बहुत जरूरी है. और अगर हरे चारे में बकरे-बकरियों को मोरिंग खाने को मिल जाए तो फिर कहने ही क्या.
मोरिंग की बुवाई जून में होने लगती है, लेकिन उसके लिए मई से ही तैयारी करनी होती है. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मथुरा के साइंटिस्ट का कहना है कि एक पेड़ का हरा चारा ऐसा है जो साल के 12 महीने मिलता है. अच्छी बात ये है कि इस पेड़ के पत्ते से लेकर तने तक को बकरे-बकरी बड़े ही चाव से स्वाद ले-लेकर खाते हैं. बकरे-बकरियों को भी दाने और सूखे चारे के साथ हरे चारे की जरूरत होती है.
फोडर एक्सपर्ट डॉ. एसके अहमद का कहना है कि मोरिंगा को लगाने का सही वक्त जून है. हालांकि बरसात के दिनों में भी इसे लगाया जा सकता है. लेकिन अभी से लगाने की तैयारी कर लें तो जून में आसानी से इसे लगाया जा सकता है. अगर इसकी खासियत की बात करें तो मोरिंगा में बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसके साथ ही दूसरे जरूरी मिनरल्स और विटामिन भी इसके अंदर बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं.
और दूसरे हरे चारे के मुकाबले प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स के मामले में यह बहुत ही पौष्टिक है. इसकी एक और सबसे बड़ी खास बात ये कि थोड़ी सी देखभाल के बाद प्राकृतिक तरीके से ये बहुत तेजी से बढ़ता है. इसके उत्पादन के लिए किसी भी तरह के केमिकल की जरूरत भी नहीं होती है. इसलिए इसे प्राकृतिक रूप से ऑर्गेनिक भी कहा जा सकता है.
डॉ. एसके अहमद ने बकरे-बकरियों को मोरिंगा खिलाने के बारे में बताया कि मोरिंगा के तने को भी बकरी खाती है. क्योंकि इसका तना बहुत ही मुलायम होता है. इसकी पत्तियों को भी बकरे और बकरी बड़े ही चाव से खाते हैं. अगर आप चाहें तो जिस वक्त खूब उत्पादन हो रहा हो तो पहले बकरियों को पत्तियां खिला सकते हैं. इसके तने को अलग रखकर उसके पैलेट्स बना सकते हैं. पैलेट्स बनाने का अपना एक अलग खास तरीका है. ऐसा करके आप गर्मी और बरसात के लिए भी चारे का इंतजाम कर के रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल
ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today