
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही भीषण बारिश के बीच मौसम विभाग ने मॉनसून के कमजोर पड़ने के संकेत दिए हैं. IMD ने शुक्रवार को प्रदेश के 19 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है. लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मोरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है.
उन्होंने बताया कि इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं, लखनऊ में आज यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. वहीं, मॉनसून के कमजोर पड़ने से उमस भरी गर्मी फिर से लोगों को सताएगी. हालांकि इस बीच प्रदेश के तराई व कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है.
इधर गुरुवार को बुंदेलखंड समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई है. मुरादाबाद में सर्वाधिक 161 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं महोबा में 155 मिमी, बदायूं में 154 मिमी, गोंडा में 133 मिमी और बांदा में 101.8 मिमी बारिश हुई है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सितंबर तक के लिए प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.
ये भी पढ़ें-
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार-यूपी में अलर्ट, कई जिलों पर बाढ़ का खतरा, NDRF-SDRF तैनात
कर्नाटक में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, 101 तालुक सूखे की चपेट में, सूख रही फसलें