Aaj Ka Mausam: मैदानी इलाकों में बदलेगा मौसम, एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, IMD का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मैदानी इलाकों में बदलेगा मौसम, एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, IMD का बड़ा अलर्ट

IMD ने बताया कि एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 1 से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम छिटपुट/काफी व्यापक बारिश/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम अलग-अलग/छिटपुट बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को तेज हवाओं, बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

aaj ka mausamaaj ka mausam
स्वयं प्रकाश निरंजन
  • नोएडा,
  • Feb 01, 2026,
  • Updated Feb 01, 2026, 7:05 AM IST

उत्तर भारत में फरवरी की शुरुआत मौसम के लिहाज से सक्रिय रहने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके बाद तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के बीच फिर से पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में रात का तापमान 3-5°C बढ़ सकता है और दिन का तापमान 2-4°C गिर सकता है.

मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी

IMD ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, उत्तराखंड में 1 और 2 फरवरी को इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 1 से 3 फरवरी के बीच हल्की बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं पूर्वी राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है.

यहां के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 31 जनवरी और 1 फरवरी को और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 1 फरवरी को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहने के बाद फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

घना कोहरा और ठंडे दिन की चेतावनी

IMD ने कहा कि असम-मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है. ओडिशा में 2 फरवरी तक और पूर्वी राजस्थान में 4 और 5 फरवरी को भी कोहरे की संभावना है. 1 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ तथा 5 फरवरी की रात से तीसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. ऐसे में फरवरी के पहले सप्ताह तक पहाड़ों और आसपास के मैदानी इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. 

ये भी पढ़ें-

MORE NEWS

Read more!