मॉनसून सत्र से पहले CM योगी बोले- सपा सरकार में किसान आत्महत्या और पलायन के लिए थे मजबूर

मॉनसून सत्र से पहले CM योगी बोले- सपा सरकार में किसान आत्महत्या और पलायन के लिए थे मजबूर

UP News: मीडिया से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान जब दिनरात मेहनत करता है तो उत्तर प्रदेश की धरती सोना उगलती है. भारत की कुल कृषि भूमि में यूपी की हिस्सेदारी मात्र 11 प्रतिशत है, लेकिन हमारे किसान देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21-22 फीसदी का योगदान दे रहे हैं.

सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • Aug 03, 2026,
  • Updated Aug 03, 2026, 6:07 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र प्रारंभ होने से पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने गरीब, युवा, महिला व किसान के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों के समय में किसानों के हितों पर कुठाराघात हुआ, जिन्होंने किसानों को खेत के लिए पानी नहीं दिया. उनके हक पर बिचौलियों का वर्चस्व स्थापित कराया और किसानों को असुरक्षित करते हुए उनके जीवन में बदहाली लाने का पाप किया. ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोग आज किसान की बात करके उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं.

सपा के समय 10 वर्ष का गन्ना मूल्य था बकाया

समाजवादी पार्टी के समय में 10 वर्ष का गन्ना मूल्य बकाया था. ये लोग किसानों के हितों का संरक्षण करने के बजाय उन्हें आत्महत्या और पलायन के लिए मजबूर करते थे. उस समय किसानों के ट्यूबवेल तक सुरक्षित नहीं थे. योगी ने आगे कहा कि सरकार आज 16 लाख ट्यूबवेल को निशुल्क बिजली उपलब्ध करा रही है. कुछ जगहों पर पोर्टल की तकनीकी समस्या आई थी, लेकिन विभाग को किसानों के लिए खाद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

यूपी में 24 लाख हेक्टेयर भूमि में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जिसके तहत यूपी में 24 लाख हेक्टेयर भूमि में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दी गई, समेत कई योजनाएं चल रही हैं. किसान अब तीन-चार फसलें लगा रहा है. वहीं, पैक हाउस के माध्यम से औद्यानिक फसलों का विभिन्न देशों में निर्यात हो रहा है.

खाद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश 

सीएम योगी ने किसानों के मुद्दे पर सपा को घेरा और अपनी सरकार में गन्ना किसानों के लाभों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 के बीच 29 चीनी मिलें बंद हुईं, 21 चीनी मिलें औने-पौने दाम पर बेच दी गईं, लेकिन हमारी सरकार में 3.23 लाख करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान हुआ है. उन्होंने कहा कि 122 में से 105 से अधिक चीनी मिलें चौथे-पांचवें दिन ही किसानों के खाते में गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं.

उत्तर प्रदेश की धरती सोना उगलती है

मीडिया से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान जब दिनरात मेहनत करता है तो उत्तर प्रदेश की धरती सोना उगलती है. भारत की कुल कृषि भूमि में यूपी की हिस्सेदारी मात्र 11 प्रतिशत है, लेकिन हमारे किसान देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21-22 फीसदी का योगदान दे रहे हैं. किसानों के जीवन में आज व्यापक परिवर्तन हुआ है. पीएम मोदी के विजन के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी से अधिक हुई है.वहीं, किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाले अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. सीएम ने रिफॉर्म में किसानों के योगदान की सराहना भी की.

ये भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश ने 51 हजार मीट्रिक टन मशरूम उत्पादन कर बनाया रिकॉर्ड, देश में हासिल किया पहला स्थान

UP में देसी गायों के उत्पादों से करोड़ों रुपये कमा रहे युवा, अमेरिका समेत अन्य देशों में बढ़ी मांग

MORE NEWS

Read more!