MS Dhoni: करोड़ों की दौलत, खूब शोहरत, फिर भी शुरू की खेती, आखिर क्यों? माही ने खुद दिया इस सवाल का जवाब

MS Dhoni: करोड़ों की दौलत, खूब शोहरत, फिर भी शुरू की खेती, आखिर क्यों? माही ने खुद दिया इस सवाल का जवाब

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. वह दौलत और शोहरत दोनों कमा चुके हैं, मगर फिर भीअक्सर उनके ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें वो खेती-किसानी करते नजर आते हैं. मगर ऐसा क्यों करते हैं माही, इस सवाल का जवाब माही ने कुछ इस तरह दिया-

महेंद्र सिंह धोनी अपने खेतों में खुद करते हैं खेतीमहेंद्र सिंह धोनी अपने खेतों में खुद करते हैं खेती
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Aug 20, 2023,
  • Updated Aug 20, 2023, 2:59 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. क्रिकेट जगत में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं. धोनी के चाहने वालों की भी कमी नहीं है. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी कमाई के मामले में भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. फिर भी धोनी अपने खेत में आम किसान की तरह ट्रैक्टर चलाकर खेती करते हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने खेती करना क्यों शुरू किया?.

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का इससे पहले खेत में ट्रैक्टर चलाने का वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. धोनी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आया था और उनका यह वीडियो जमकर शेयर किया गया था. अब जानिए माही के खेती-किसानी करने की वजह.

खेती के सवाल पर ये था माही का जवाब

धोनी ने बताया कि उनके फार्म हाउस के पास 40 एकड़ जमीन है. जहां पर वो खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दौरान जब लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे तो खेती में ज़्यादा वक़्त बिताने का मौका मिला. जहां उन्होंने अपने 40 एकड़ की जमीन में फल से लेकर सब्जियों तक उगाईं. उन्होंने बताया कि कोरोना के समय उन्होंने काफी अलग-अलग प्रकार के विदेशी फल भी उगाए. खेती करने में उन्हें बहुत मजा भी आता था. वहीं धोनी के फॉर्म हाउस में कई तरह की गाय भी हैं, जिनका वो दूध भी बेचते हैं. इसके अलावा भी उनके फॉर्म हाउस में कई जानवर मौजूद हैं.

खेती के प्रति शुरू से आकर्षित थे

धोनी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती की थी. इस दौरान उनके परिवार ने भी उनका खेती-बाड़ी में साथ दिया था. क्योंकि कोरोना काल में उनके पास काफी समय था. इसलिए उन्होंने यह काम किया था. 40 एकड़ खेती में उन्होंने स्ट्रॉबेरी की फसल उगाई थी. धोनी ने कहा कि वह रांची जैसे छोटे से शहर से आते हैं, जहां उन्होंने लोगों को खेती करते हुए नजदीक से देखा था. इसलिए वह खेती के प्रति शुरू से आकर्षित थे.

मुर्गा पालन भी करते हैं धोनी

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी कड़कनाथ मुर्गे की भी फार्मिंग करते हैं. कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से काला होता है. यही नहीं, इसका मांस काला और खून भी काला होता है. इसका चिकन बेहद महंगा करीब 1000 रुपये किलो बिकता है.

 

MORE NEWS

Read more!