पंजाब में कपास किसानों ने खत्म किया धरना, खरीदी शुरू करने के आश्वासन पर टाला विरोध

पंजाब में कपास किसानों ने खत्म किया धरना, खरीदी शुरू करने के आश्वासन पर टाला विरोध

सीसीआई के खरीद अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि नरमा कपास की खरीद में दिक्कत आ रही है, क्योंकि फसल गुलाबी इल्ली और बारिश से प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि कपास खरीद के लिए सीसीआई की गुणवत्ता शर्तों से समझौता नहीं किया जा सकता है.

कपास मंडीकपास मंडी
क‍िसान तक
  • Punjab,
  • Jan 12, 2024,
  • Updated Jan 12, 2024, 6:06 PM IST

किसान संगठनों ने आज एमएसपी पर नरमा कपास की खरीद में भारतीय कपास निगम (सीसीआई) की अनिच्छा के खिलाफ अपना विरोध समाप्त करने का फैसला किया. यह काम उपायुक्त सेनु दुग्गल के हस्तक्षेप पर हुआ जो एसएसपी मंजीत सिंह ढेसी और एडीसी रविंदरपाल सिंह अरोड़ा के साथ पहुंचे. नई अनाज मंडी में किसानों और सीसीआई के प्रतिनिधियों से चर्चा की. आपको बता दें इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने अपना चक्का जाम विरोध जारी रखते हुए नई अनाज मंडी के बाहर दो रातें भी बिताईं थी. प्रदर्शनकारी किसानों ने राजमार्ग के दो अलग-अलग हिस्सों पर टोल प्लाजा को जबरदस्ती टोल मुक्त भी कर दिया था. 

सीसीआई ने शनिवार को किया था समझौता

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता निर्मल सिंह ने कहा कि सीसीआई ने शनिवार को एक समझौते के बाद सोमवार को खरीद फिर से शुरू कर दी थी, लेकिन कुल 150 स्टैक में से केवल 27 का चयन किया गया था. इनमें से 17 जब उत्पाद कारखाने में पहुंचा तो उसे खारिज कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीआई स्टाफ ने बिना देखे ढेरों को खरीद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: बांस की खेती करने पर किसानों को मिलेगी 7 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

क्यों आ रही खरीद में दिक्कत

सीसीआई के खरीद अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि नरमा कपास की खरीद में दिक्कत आ रही है, क्योंकि फसल गुलाबी इल्ली और बारिश से प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि कपास खरीद के लिए सीसीआई की गुणवत्ता शर्तों से समझौता नहीं किया जा सकता है और इससे समस्याएं पैदा हुई हैं.

मंडियों में कपास की कीमत

मंडी का नामआवकन्यूनतम भावअधिकतम भाव 
अबोहर (पंजाब)15455006500
बरेटा10.438706620
फाजिल्का4054006770
गिद्दड़बाहा19.650006770
मलोट11.950006700
बिजयनगर (राजस्थान)12.561506850
घड़साना40.854006705
सूरतगढ़99846807100
नई अनाज मंडी, सिरसा (हरियाणा)298.252007041
सिवानी47.861006450

MORE NEWS

Read more!