Tomato Price: जून में आई तेजी के बाद अब गिरने लगे टमाटर के भाव, जानिए कई राज्‍यों की मंडियाें का ताजा हाल

Tomato Price: जून में आई तेजी के बाद अब गिरने लगे टमाटर के भाव, जानिए कई राज्‍यों की मंडियाें का ताजा हाल

जून में तेज उछाल के बाद जुलाई में टमाटर के दाम लगातार नरम पड़ रहे हैं. एगमार्कनेट के जुलाई और तीसरे सप्ताह के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, उत्तर प्रदेश की कुछ मंडियों में भाव अपेक्षाकृत मजबूत बने हुए हैं.

Tomato Price FallTomato Price Fall
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jul 17, 2026,
  • Updated Jul 17, 2026, 5:00 PM IST

जून 2026 में टमाटर के थोक भाव में कई राज्यों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन जुलाई में बाजार का रुख पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. आधा जुलाई बीत गया है और भाव अब नरम पड़ रहे हैं.  एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध प्राइस ट्रेंड डेटा के अनुसार, जुलाई के तीसरे हफ्ते में देश के ज्‍यादातर प्रमुख उत्पादक राज्यों में टमाटर के भाव थोड़े दबाव में हैं. टमाटर की राष्ट्रीय औसत थोक कीमत जून के 2,720.95 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर जुलाई में 2,530.10 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. वहीं, जुलाई के तीसरे हफ्ते में औसत कीमत और घटकर 2,391.02 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई. आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में मासिक आधार पर महाराष्ट्र में टमाटर के दाम जून की तुलना में 14 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 1.2 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 30.6 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 28.1 प्रतिशत, तमिलनाडु में 40.5 प्रतिशत और तेलंगाना में 39 प्रतिशत तक टूट गए.

वहीं, इस महीने के तीसरे हफ्ते के आंकड़े भी इसी रुझान पर चल रहे हैं. महाराष्ट्र में पिछले महीने के मुकाबले 24.8 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 20.6 प्रतिशत, गुजरात में 17.5 प्रतिशत और ओडिशा में 28.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि सभी राज्यों में गिरावट नहीं रही. उत्तर प्रदेश में जुलाई के मासिक औसत भाव जून की तुलना में 45.6 प्रतिशत अधिक रहे, जबकि तीसरे हफ्ते में भी जून के समान हफ्ते के मुकाबले 32.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी जून की तुलना में कुछ मजबूती देखने को मिली. जानिए तीन राज्‍यों की मंडियों में 17 जुलाई 2026 को टमाटर के थोक भाव क्‍या रहे...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में 17 जुलाई को टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
राहुरी एपीएमसीअन्य / लोकल5001,000750
श्रीरामपुर एपीएमसीअन्य / लोकल1,0002,0001,500
अमरावती (फल एवं सब्जी) एपीएमसीलोकल / लोकल2,5003,0002,750
चंद्रपुर (गंजवाड़) एपीएमसीअन्य / लोकल1,0001,6001,200
भुसावल एपीएमसीअन्य / लोकल2,0002,5002,200
मुंबई एपीएमसीअन्य / लोकल1,6002,0001,800
कलमेश्वर एपीएमसीअन्य / लोकल2,0102,5002,320
कामठी एपीएमसीलोकल / लोकल2,5203,0202,770
पुणे एपीएमसीलोकल / लोकल1,0002,5001,750
पुणे (खड़की) एपीएमसीलोकल / लोकल9001,4001,150
पुणे (पिंपरी) एपीएमसीलोकल / लोकल1,8002,3002,050
पनवेल एपीएमसीअन्य / लोकल3,0004,0003,500
रत्नागिरी (नाचणे) एपीएमसीअन्य / लोकल1,5002,5002,000
विटा एपीएमसीअन्य / लोकल1,5002,0001,800
मंगलवेधा एपीएमसीलोकल / लोकल5002,1001,800

महाराष्ट्र की मंडियों में आज टमाटर के भाव में काफी बड़ा अंतर देखने को मिला. राहुरी और मंगलवेधा जैसी मंडियों में न्यूनतम भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे, जबकि पनवेल एपीएमसी में अधिकतम भाव 4,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. अधिकांश मंडियों में औसत कीमत 1,500 से 2,300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में 17 जुलाई को टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बड़वानी (फल एवं सब्जी) एपीएमसीटमाटर / लोकल1,5001,5001,500
सेंधवा (फल एवं सब्जी) एपीएमसीहाइब्रिड / मीडियम1,2001,9001,600
बुरहानपुर (फल एवं सब्जी) एपीएमसीअन्य / लोकल1,5002,8002,500
छतरपुर (फल एवं सब्जी) एपीएमसीअन्य / ग्रेड C2,0002,0002,000
देवास (फल एवं सब्जी) एपीएमसीअन्य / एफएक्यू1,4003,2001,600
मनावर (फल एवं सब्जी) एपीएमसीटमाटर / ग्रेड B2,2002,8002,500
इंदौर (फल एवं सब्जी) एपीएमसीटमाटर / लोकल1,0003,2002,000
सनावद (फल एवं सब्जी) एपीएमसीदेसी / ग्रेड A4,0004,0004,000
कैलारस एपीएमसीअन्य / एफएक्यू1,6002,1001,600
मुरैना एपीएमसीदेसी / नॉन-एफएक्यू2,0002,5002,500
रेहली (फल एवं सब्जी) एपीएमसीटमाटर / ग्रेड C2,1002,3002,200
सागर (फल एवं सब्जी) एपीएमसीलोकल / लोकल1,5002,0001,700
सीहोर (फल एवं सब्जी) एपीएमसीटमाटर / ग्रेड रेंज-11,5002,0001,600
शिवपुरी (फल एवं सब्जी) एपीएमसीअन्य / ग्रेड B2,5002,5002,500

मध्य प्रदेश में भी अधिकांश मंडियों में औसत भाव 1,500 से 2,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. हालांकि, सनावद मंडी में देसी टमाटर का मॉडल भाव 4,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. दूसरी ओर इंदौर, देवास और सेंधवा जैसी बड़ी मंडियों में कीमतें 1,600 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहीं, जिससे बाजार पर दबाव साफ दिखाई देता है.

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में 17 जुलाई को टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आगरा एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,0002,1002,051.47
खैरागढ़ एपीएमसीटमाटर / एफएक्यू3,0003,1003,050
अलीगढ़ एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,5002,5002,500
अमरोहा एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,0002,0002,000
बलरामपुर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू900900900
बुलंदशहर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,0002,0002,000
हरदोई एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800800800
कोंच एपीएमसीअन्य / एफएक्यू1,5001,5001,500
जौनपुर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,0002,0002,000
कोसीकलां एपीएमसीदेसी / एफएक्यू2,3002,4002,360
मथुरा एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,5002,5002,500
प्रयागराज एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,5002,5002,500
कैराना एपीएमसीअन्य / एफएक्यू1,8001,8001,800
शामली एपीएमसीअन्य / एफएक्यू2,2002,2002,200
सीतापुर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू1,5001,5001,500

उत्तर प्रदेश की मंडियों में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की तुलना में भाव अपेक्षाकृत मजबूत रहे. खैरागढ़ मंडी में औसत भाव 3,050 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि आगरा, अलीगढ़, मथुरा और प्रयागराज जैसी मंडियों में कीमतें करीब 2,000 से 2,500 रुपये प्रति क्विंटल रहीं. हालांकि हरदोई और बलरामपुर में टमाटर के भाव क्रमशः 800 और 900 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज हुए, जिससे राज्य के भीतर भी कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला.

MORE NEWS

Read more!