
महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज किसानों के लिए थोड़ी राहत की खबर है. हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि कई प्रमुख मंडियों में न्यूनतम और मॉडल दोनों कीमतों में सुधार देखने को मिला है. मॉडल भाव खास तौर पर महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी कीमत पर अधिकतर खरीद-बिक्री होती है. अहमदनगर, अमरावती, चंद्रपुर और कोल्हापुर जैसी मंडियों में मॉडल रेट 1200 से 1850 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे हैं, जो पिछले दिनों की तुलना में बेहतर संकेत है. यह बढ़ोतरी किसानों के लिए सहारा साबित हो रही है. हालांकि, किसानों के अनुसार, यह कीमतें लागत से अब भी काफी कम हैं.
इसके उलट मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. भोपाल, धार और इंदौर की कई मंडियों में प्याज के दाम बेहद नीचे चले गए हैं. गौतमपुरा और इंदौर APMC में तो न्यूनतम कीमत 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है, जबकि मॉडल कीमत भी कई जगह 200 से 750 रुपये के बीच सिमटी हुई है. लगातार गिरते भावों से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और उनकी लागत तक निकलना मुश्किल हो गया है. जानें प्याज के ताजा भाव...
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) | औसत कीमत (रु/क्विंटल) |
| राहाता APMC (अहमदनगर) | अन्य/ लोकल | 600 | 2500 | 1850 |
| अकोला APMC (अकोला) | अन्य/ लोकल | 500 | 1800 | 1200 |
| अमरावती फल एवं सब्जी बाजार | रेड/ लोकल | 1000 | 2500 | 1750 |
| चंद्रपुर गंजवाड़ APMC (चंद्रपुर) | अन्य/ लोकल | 1200 | 2500 | 1700 |
| छत्रपति संभाजीनगर APMC | अन्य/ लोकल | 500 | 1400 | 950 |
| भुसावल APMC (जलगांव) | अन्य/ लोकल | 1000 | 1500 | 1200 |
| जलगांव APMC | अन्य/ लोकल | 450 | 1552 | 1021 |
| जलगांव APMC | रेड/ लोकल | 750 | 1750 | 1250 |
| यावल APMC (जलगांव) | रेड/ लोकल | 350 | 600 | 450 |
| कोल्हापुर APMC (कोल्हापुर) | अन्य/ लोकल | 500 | 2200 | 1200 |
महाराष्ट्र में प्याज की सबसे कम कीमत जलगांव में 450 रुपये प्रति क्विंटल और सबसे ज्यादा कीमत चंद्रपर और अमरावती मंडी में 2500 रुपये प्रति क्विंटल रिकॉर्ड की गई.
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) | औसत कीमत (रु/क्विंटल) |
| भोपाल APMC | FAQ | 300 | 1000 | 750 |
| बदनावर APMC (धार) | FAQ | 325 | 710 | 710 |
| बदनावर APMC (धार) | Non-FAQ | 300 | 700 | 700 |
| गौतमपुरा APMC (इंदौर) | FAQ | 121 | 500 | 200 |
| गौतमपुरा APMC (इंदौर) | Non-FAQ | 100 | 351 | 251 |
| गौतमपुरा APMC (इंदौर) | सफेद/ FAQ | 200 | 200 | 200 |
| इंदौर APMC | FAQ | 229 | 1969 | 1122 |
| इंदौर APMC | Non-FAQ | 331 | 1777 | 1777 |
| इंदौर APMC | अन्य/ FAQ | 336 | 1541 | 1143 |
| खंडवा APMC | लोकल/ FAQ | 500 | 1800 | 800 |
मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतों का बुरा हाल दिखा. यहां इंदौर की गौतमपुरा कृषि उपज मंडी में प्याज की न्यूनतम कीमत 100 रुपये प्रति क्विंटल रही. वहीं, सबसे ज्यादा भाव 1969 रुपये प्रति क्विंटल इंदौर मंडी में रिकॉर्ड किया गया.
नोट: दोनों मंडियों में भाव 9 दिसंबर 2025 के हैं (सोर्स- एगमार्कनेट पोर्टल)