देशभर के प्याज किसान उपज की कीमतों को लेकर सरकार से नाराज हैं. खासकर महाराष्ट्र के किसानों में और भी ज्यादा रोष में है. किसानों का कहना है कि कई महीनों से प्याज की कीमतें ठीक नहीं मिल रही है. ऐसे में महाराष्ट्र के पुणे की मंडी में आज प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. यहां प्याज का न्यूनतम भाव सिर्फ 500 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल रेट 1150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. किसानों के लिए यह चिंता की बात बन गई है, क्योंकि किसानों को उनकी लागत से भी कम दाम मिल रहे हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बाकी राज्यों और मंडियों में प्याज के दाम क्या चल रहे हैं. हम आपको देशभर की प्रमुख मंडियों में प्याज की ताज़ा कीमतों की जानकारी देंगे.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
पुणे (पिंपरी) | 1000 | 1800 | 1400 |
पुणे (मोशी) | 600 | 1800 | 1200 |
वाशी नई मुंबई | 1100 | 1900 | 1500 |
पुणे | 500 | 1800 | 1150 |
महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो 1900 रुपये क्विंटल वाशी नई मुंबई की मंडी में ही दर्ज की गई.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
सेंधवा | 700 | 1000 | 850 |
बदनावर | 800 | 800 | 800 |
सारंगपुर | 400 | 410 | 410 |
भोपाल | 700 | 1600 | 1300 |
टिमरनी | 800 | 1000 | 900 |
जावरा | 412 | 472 | 472 |
सैलाना | 398 | 1301 | 1301 |
मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 398 रुपये क्विंटल सैलाना मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो भोपाल मंडी में 1600 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) | 1400 | 1500 | 1450 |
पूरनपुर (उत्तर प्रदेश) | 1230 | 1305 | 1265 |
अंबाला (हरियाणा) | 1035 | 1350 | 1170 |
मंझनपुर (उत्तर प्रदेश) | 1170 | 1355 | 1260 |
राजकोट (गुजरात) | 575 | 1600 | 1200 |
चंडीगढ़ (हरियाणा) | 800 | 1800 | 1400 |
कोपागंज (उत्तर प्रदेश) | 1000 | 1200 | 1100 |
देश की अन्य मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 575 रुपये क्विंटल राजकोट मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो चंडीगढ़ मंडी में 1800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.