Mandi Bhav: आलू, प्याज और टमाटर के दाम में भारी गिरावट, किसानों की बढ़ी परेशानी

Mandi Bhav: आलू, प्याज और टमाटर के दाम में भारी गिरावट, किसानों की बढ़ी परेशानी

Mandi Bhav: आलू, प्याज और टमाटर के मंडियों में गिरते भाव पर कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक महीने में प्याज का औसत दाम गिरकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल तो वहीं आलू का औसत दाम खिसक के 1550 रुपये और टमाटर का औसत दाम लगभग 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.

आलू, प्याज और टमाटर के भावआलू, प्याज और टमाटर के भाव
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Jan 06, 2025,
  • Updated Jan 06, 2025, 2:53 PM IST

आलू, प्याज और टमाटर के दाम में भारी गिरावट जारी है. इन सब्जियों की मंडियों में किसानों को दाम नहीं मिलने से वो काफी परेशान हैं. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में टमाटर के दाम में 56 फीसदी, आलू के भाव में 28 और प्याज के रेट में 37 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट से आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन किसानों के लिए दाम में लगातार गिरावट परेशानी का सबब बनता जा रहा है, क्योंकि किसानों को लागत से भी कम भाव मिल रहे हैं.  

बात करें आलू, प्याज और टमाटर के मंडियों में गिरते भाव की तो कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक महीने में प्याज का औसत दाम गिरकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल तो वहीं आलू का औसत दाम खिसक के 1550 रुपये और टमाटर का औसत दाम लगभग 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों प्रमुख सब्जियों के आज का ताजा मंडी भाव.

अलग-अलग मंडियों में आलू के भाव 

अनाज मंडी न्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतऔसत कीमत
पालमपुर (हिमाचल प्रदेश)170018001750
अरासीकेरे (कर्नाकट)200060002000
मोहिन्दरगढ़ (हरियाणा)140015001400
वधवान (गुजरात)200030002500
फतेहाबाद (उत्तर प्रदेश)120016001450

अलग-अलग मंडियों में प्याज के भाव

अनाज मंडीन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतऔसत कीमत
शेवगांव (महाराष्ट्र)50015001300
शाहाबाद (हरियाणा)200030002500
मेहसाणा (गुजरात)125026002150
बलिया (उत्तर प्रदेश)217022302200
राजकोट (गुजरात)55022501750

अलग-अलग मंडियों में टमाटर के भाव

अनाज मंडीन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतऔसत कीमत
अंकलेश्वर (गुजरात)100015001200
बड़ौत (उत्तर प्रदेश)160018001700
बीरभूम (पश्चिम बंगाल)160018001700
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)140015001450
पट्टिकोंडा (आंध्र् प्रदेश)100018001500

MORE NEWS

Read more!