
नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 का आगाज हो गया है. दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत हुई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन एवं एग्जीक्यूटिव एडिटर कली पुरी मौजूद रहीं. खास बात यह रही कि दीप प्रज्ज्वलन में महिला किसानों ने भी भागीदारी की. इस तरह सम्मेलन की शुरुआत में ही खेती-किसानी से जुड़े सभी अहम पक्षों की भागीदारी देखने को मिली.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिंद्रा एंड महिंदा के प्रेसिडेंट, फार्म इक्विपमेंट बिजनेस एंड मेंबर, ग्रुप एक्जिक्यूटिव बोर्ड, विजय नाकरा ने कहा कि आज किसानों के सामने कई चुनौतियां हैं. इसमें सबसे बड़ी चुनौती जलवायु परिवर्तन और तेजी से बदलते मौसम को लेकर है. ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि हम खाद्य पदार्थों की बर्बादी को रोकें और कृषि उत्पादन को बढ़ाएं. इसके लिए टिकाऊ खेती पर अधिक से अधिक ध्यान देना होगा. आज के समय में कई तरह की फार्म मशीनरी आ गई हैं जिससे खेती को लाभदायक और किसानों को अधिक सुविधा मुहैया कराई जा रही है.
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि भारत के खाद्य पदार्थों की मांग केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. हमारे खाद्य पदार्थों की क्वालिटी इतनी अच्छी है कि हम उसे प्रोसेस करके पूरी दुनिया को खिला सकते हैं. पासवान ने सलाह देते हुए कहा, कोल्ड स्टोरेट को खेतों तक पहुंचना होगा तभी चीजें आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी. हमारी सरकार हर उस सिस्टम और नीति के लिए तैयार है जिससे खाद्य प्रंसस्करण क्षेत्र को मजबूती मिले.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा, मेरी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है. किसानों को हर सुविधा देने की जिम्मेदारी हमारी सरकार की है. सरकार किसानों को हर हक दिलाएगी जिसके वे हकदार हैं.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा, प्रसंस्करण ऐसा सेक्टर है जिसकी कभी भी आगे बढ़ने की अनंत संभावनाएं हैं. पीएम मोदी के 2047 में विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में प्रसंस्करण बहुत बड़ा रोल निभाएगा. इसके लिए हमें एफपीओ अधिक बनाने पर ध्यान देना होगा. हमें डायवर्सिफिकेशन के माध्यम से अलग-अलग खाद्य पदार्थों को फूड चेन में शामिल करना होगा. इसके लिए हमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा. इसमें हमें किसी तरह का समझौता नहीं करना है.
केंद्रीय प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण ऐसा क्षेत्र है जिस पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है. पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन प्रसंस्करण को सबसे अधिक मजबूत बनाना है.
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में देशभर से करीब 2,000 किसान शामिल होंगे. इनके साथ नीति निर्माता, कृषि वैज्ञानिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे.
महिंद्रा ट्रैक्टर्स इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता हैं और महाधन एग्रीटेक सह-प्रस्तुतकर्ता. केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) भी किसान तक के साथ सहयोग कर रहे हैं. कॉन्फ्रेंस का मकसद किसानों के अनुभवों को आधुनिक कृषि विज्ञान, तकनीक, सरकारी नीतियों और उद्योग जगत से जोड़ना है.
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी, ICAR के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट, मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा और कृषि विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुलाटी जैसे कई विशेषज्ञ भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगुस्तीन कौसिनो शामिल होंगे. साथ ही ICRISAT के उप महानिदेशक डॉ. स्टैनफोर्ड ब्लेड, वर्ल्डफिश (WorldFish) के महानिदेशक डॉ. एस्साम यासीन मोहम्मद, इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर (CIP) के महानिदेशक डॉ. साइमन हेक, IRRI के अनुसंधान निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार और अन्य अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं शोध संस्थानों के प्रतिनिधि भी आएंगे.
कॉन्फ्रेंस को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "इंडिया टुडे और किसान तक का यह 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस' देश के अन्नदाताओं की सामूहिक समृद्धि का एक नया रोडमैप है. प्रधानमंत्री जी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प की असली नींव हमारा 'स्मार्ट किसान' और 'खेती की सेहत' है."
उन्होंने कहा कि स्मार्ट फार्मिंग का मतलब सिर्फ आधुनिक तकनीक नहीं, बल्कि मिट्टी को लंबे समय तक स्वस्थ रखना और लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाना भी है. चौहान ने किसान तक की इस पहल को साधुवाद का काम बताया. उनके मुताबिक, जब खेती सेहतमंद होगी, किसान की आय मजबूत होगी और वह स्मार्ट बनेगा, तभी भारत सच्चे अर्थों में विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा.
सम्मेलन में खेती में नई तकनीकों के इस्तेमाल पर खास चर्चा होगी. इसमें प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और जलवायु के अनुकूल फसल किस्मों जैसे विषय शामिल हैं. किसानों की लागत घटाने, आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी विचार होगा.
कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोजगार में अहम भूमिका को देखते हुए किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादों की आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और वैश्विक बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों के अवसर बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी.
कार्यक्रम में किसानों और महिला उद्यमियों के अनुभव साझा किए जाएंगे. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए करीब 20 किसान मंच पर अपनी सफलता की कहानियां सुनाएंगे. इनमें पद्मश्री से सम्मानित राहीबाई सोमा पोपरे, ट्रिनिटी सायू, नेक राम शर्मा और सुल्तान सिंह शामिल हैं.
सम्मेलन में ग्रामीण भारत की कला और संस्कृति को भी जगह मिलेगी. पद्मश्री लोक गायक प्रह्लाद टिपानिया, कवि रुद्र प्रताप रुद्र और भोजपुरी गायक चंदन तिवारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. अभिनेता, गायक और सांसद मनोज तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
सम्मेलन का समापन 12 नवंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ होगा. वे आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका मजबूत करने पर अपना दृष्टिकोण रखेंगे. सम्मेलन में इस पर भी जोर रहेगा कि किसानों को देश के विकास की मुख्य शक्ति के रूप में कैसे सशक्त बनाया जाए.
भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए आमंत्रण जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के लिए https://www.kisantak.in/smart-kisan-viksit-bharat/registration क्लिक करें.