
29 अप्रैल को प्याज की कीमतों को लेकर किसानों की परेशानी एक बार फिर सामने आई है. गुजरात में किसान अपनी मेहनत से उगाई गई प्याज की फसल को बेहद कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं. किसानों को इस मंडी में महज 300 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिल रहा है, जो उनकी लागत से भी कम है. इस स्थिति ने कृषि क्षेत्र की समस्याओं को उजागर किया है. प्याज की गिरती कीमतों के कारण किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं और उन्हें सरकारी मदद की सख्त जरूरत है.
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| बाराहाट | 2000 | 2500 | 2200 |
| जयनगर | 2300 | 2500 | 2400 |
| जमुई | 1300 | 1450 | 1400 |
29 अप्रैल को बिहार के जमुई मंडी में प्याज का न्यूनतम मूल्य 1300 रुपये दर्ज किया गया. अधिकतम मूल्य की बात करें तो जयनगर और बाराहाट मंडी में प्याज का अधिकतम मूल्य 2500 रुपये दर्ज किया गया.
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| आनंद | 1000 | 1500 | 1250 |
| बिलिमोरा | 800 | 1600 | 1200 |
| पोरबंदर | 750 | 1250 | 1000 |
| राजकोट | 350 | 1150 | 825 |
| सूरत | 500 | 1900 | 1200 |
| विसावदर | 300 | 680 | 490 |
29 अप्रैल को गुजरात के विसावदर मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव मात्र 300 रुपये दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो सूरत मंडी में 1900 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: गुजरात की इस मंडी में फिर गिरा प्याज का भाव, 205 रुपये है कीमत
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| बरारा | 1100 | 1300 | 1200 |
| छछरौली | 1400 | 2500 | 1400 |
| गनौर | 1800 | 2000 | 1800 |
| घरौंदा | 1200 | 1500 | 1500 |
| गोहाना | 800 | 1500 | 1000 |
| गुडगाँव | 1000 | 2000 | 1500 |
29 अप्रैल हरियाणा मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. अधिकतम कीमत की बात करें तो छछरौली मंडी में 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिका.
ये भी पढ़ें: Wheat Price: शरबती गेहूं की कीमतें MSP के पार, जानिए तीन राज्यों में क्या है हाल
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| अहिरोरा | 800 | 1000 | 900 |
| अजुहा | 1240 | 1370 | 1300 |
| अकबरपुर | 1300 | 1400 | 1330 |
| अलीगढ़ | 1300 | 1500 | 1420 |
| आनंदनगर | 1800 | 2000 | 1900 |
| अन्वला | 1000 | 1200 | 1100 |
| आजमगढ़ | 1185 | 1335 | 1260 |
29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की अहिरोरा मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव मात्र 800 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि आनंदनगर मंडी में ही अधिकतम भाव 2000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.