28 अप्रैल 2025 को प्याज की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. खासकर गुजरात की एक बड़ी मंडी में प्याज की कीमत गिरकर महज 205 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है. यह किसानों और व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. लगातार गिरती कीमतों से जहां उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी कड़ी में हम आपको बताएंगे देश के अलग-अलह मंडी में प्याज का भाव और किन-किन मंडियों में रेट कम हुए हैं और इसका सीधा असर किन पर पड़ेगा.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बाराहाट | 2000 | 2500 | 2200 |
जहाझारपुर | 1800 | 2000 | 1900 |
28 अप्रैल को बिहार के झंझारपुर मंडी में प्याज का न्यूनतम मूल्य 1800 रुपये दर्ज किया गया. अधिकतम मूल्य की बात करें तो बाराहाट मंडी में प्याज का अधिकतम मूल्य 2500 रुपये दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
अहमदाबाद | 500 | 1000 | 850 |
नासिक | 700 | 1300 | 1150 |
अंकलेश्वर | 800 | 1400 | 1200 |
बिलिमोरा | 800 | 1600 | 1200 |
दीसा | 900 | 1450 | 1175 |
जेतपुर | 205 | 1155 | 705 |
खंभात | 1200 | 1600 | 1500 |
28 अप्रैल को गुजरात के जेतपुर मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव मात्र 205 रुपये दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो बिलिमोरा मंडी में 1600 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: गेहूं खरीद का आंकड़ा 180 लाख टन से पार, 30 जून तक MSP पर उपज बेच सकते हैं किसान
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बहादुरगढ़ | 1000 | 1500 | 1200 |
बल्लभगढ़ | 900 | 1200 | 1000 |
बरारा | 1200 | 1500 | 1300 |
बरवाला | 800 | 900 | 900 |
छछरौली | 1500 | 3000 | 1500 |
धंद | 1200 | 1600 | 1500 |
28 अप्रैल हरियाणा मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. अधिकतम कीमत की बात करें तो छछरौली मंडी में 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिका.
ये भी पढ़ें: नरेश टिकैत के विवादित बोल- पूरे PAK को दोषी ठहराना गलत, पानी रोकना भी ठीक नहीं
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बहुत | 850 | 850 | 850 |
बदनावर | 525 | 851 | 851 |
भोपाल | 600 | 650 | 650 |
देवरी | 800 | 900 | 900 |
इंदौर | 494 | 913 | 913 |
कालापीपल | 315 | 1300 | 900 |
खंडवा | 500 | 500 | 500 |
28 अप्रैल को मध्य प्रदेश की कालापीपल मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव मात्र 315 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि कालापीपल मंडी में ही अधिकतम भाव 1300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today