Potato Price: मंडि‍यों में 4-5 रुपये किलो हुआ आलू का भाव, किसानों ने सरकार से की MSP की मांग

Potato Price: मंडि‍यों में 4-5 रुपये किलो हुआ आलू का भाव, किसानों ने सरकार से की MSP की मांग

देशभर की मंडियों में आलू के भाव अचानक लुढ़क गए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई इलाकों में किसानों को लागत से भी कम दाम मिल रहे हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि फसल निकालना घाटे का सौदा साबित हो रहा है.

Potato MSPPotato MSP
क‍िसान तक
  • Banaskantha,
  • Feb 22, 2026,
  • Updated Feb 22, 2026, 1:05 PM IST

देशभर की मंडियों में आलू के भाव इन दिनों काफी नीचे चल रहे हैं, जिससे आलू किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. मंडियों भाव अचानक गिर जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. गुजरात के बनासकांठा में भी किसानों को मात्र 4 से 5 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं. किसानों का कहना है कि वर्तमान में मिल रहा भाव उत्‍पादन की लागत का आधा भी नहीं है. आलू की खेती में बीज, खाद, दवा, सिंचाई, मजदूरी और ट्रांसपोर्ट पर भारी खर्च आता है. 

आलू की फसल खेत में छोड़ने का मजबूर किसान

एक किलो आलू तैयार करने की लागत इससे कहीं ज्यादा होती है, लेकिन बाजार में उन्हें बेहद कम दाम मिल रहे हैं. इस कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और कई किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं. इस बार एकाएक भाव गिरने से किसानों को फसल निकालना भी मुश्किल हो गया है. कई जगहों पर किसान आलू खेत में ही छोड़ने को मजबूर हैं, क्योंकि कटाई और बाजार तक पहुंचाने का खर्च भी निकल पाना मुश्किल हो रहा है.

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आणंद एपीएमसी, गुजरातआलू ग्रेड A500750625
डीसा एपीएमसी, बनासकांठाआलू FAQ285655500
अंकलेश्वर एपीएमसी, भरूचआलू ग्रेड A100013001100
दाहोद सब्जी मंडी, गुजरातआलू लोकल7001000900
भुज एपीएमसी, कच्छदेसी आलू FAQ90012001050
कपडवंज एपीएमसी, खेड़ाआलू मीडियम400850600
नडियाद एपीएमसी, खेड़ाआलू FAQ140018001600
नडियाद चकलासी, खेड़ाआलू FAQ110014001200
नडियाद पिपलाग, खेड़ाआलू FAQ120014001300
मेहसाणा वेज एपीएमसीआलू लोकल2001000800
विजापुर वेज एपीएमसीआलू लोकल450800625
बिलिमोरा एपीएमसी, नवसारीआलू FAQ100015001200
नवसारी एपीएमसीआलू ग्रेड A80012001000
पोरबंदर एपीएमसीरेड नैनिटल आलू100015001250

नाेट: ऊपर दी गई टेबल में लिखे भाव 21 फरवरी के हैं. (सोर्स- एगमार्कनेट पोर्टल)

सरकार से MSP लागू कर हस्‍तक्षेप की मांग

किसानों ने सरकार से मांग की है कि आलू के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया जाए और बाजार में भाव स्थिर रखने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए. साथ ही भंडारण और प्रोसेसिंग की बेहतर व्यवस्था की भी मांग उठ रही है, ताकि किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिल सके. अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आलू किसानों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है. जरूरत है कि सरकार और संबंधित विभाग किसानों के हित में तुरंत निर्णय लें, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके. (इनपुट- परेशकुमार किशनलाल पढ‍ियार)

MORE NEWS

Read more!