
फूड रेगुलेटर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने पनीर बेचने वाली कंपनी हेरिटेज फूड्स लिमिटेड को नोटिस भेजा है. नोटिस भेजने की वजह पनीर के पैकेट पर फ्रेश लिखना बताया जा रहा है. जानकारों की मानें तो पैक्ड पनीर पर कंपनी फ्रेश लिखकर पनीर के फ्रेश होने का दावा कर रही है. जबकि FSSAI का आरोप है कि कंपनी का दावा गुमराह करने वाला है. क्योंकि पैक्ड फूड पर फ्रेश लिखने के जो नियम हैं उन्हें कंपनी पूरा नहीं करती है.
इसलिए कंपनी को नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है. साथ ही ये भी पूछा गया है कि क्यों ने गुमराह करने के चलते आपके ऊपर कार्रवाई की जाए. गौरतलब रहे कंपनी 'हेरिटेज फ्रेश पनीर' के नाम से प्रोडक्ट बेच रही है. FSSAI का कहना है कि कंपनी का फ्रेश पनीर का दावा फ्रेश शब्द के इस्तेमाल के लिए शेड्यूल V में बताई गई शर्तों को पूरा नहीं करता है. वहीं फ्रेश शब्द का इस्तेमाल ग्राहकों को गुमराह कर सकता है.
ये भी पढ़ें:
Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन
EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!