अगर आप शोरूम पर ट्रैक्टर लेने जाएंगे तो एक ही बजट में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि कन्फ्यूज होना तय है. देखा जाए तो मौजूदा वक्त में सबसे सही ट्रैक्टर 8 से 10 लाख रुपये के बजट में आ रहे हैं. इसलिए आज हम आपको 8 से 10 लाख रुपये में मिलने वाले दो बेस्ट ट्रैक्टर के बीच तुलना करके बताएंगे, ताकि आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे सही ट्रैक्टर चुनने में आसानी हो सके. हम इस लेख में आपको दो ट्रैक्टर, स्वराज 855 FE और महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di के बारे में विस्तार से बताएंगे.
ट्रैक्टर | स्वराज 855 FE | महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di |
पावर | 48 HP | 57 HP |
इंजन | 3 सिलेंडर | 4 सिलेंडर |
ड्राइवट्रेन | 2WD/4WD | 2WD/4WD |
लिफ्टिंग क्षमता | 2000 किलो | 2700 किलो |
कीमत | 8.37-8.90 लाख रु. | 9.36-9.57 लाख रु. |
जब एक भरोसेमंद ट्रैक्टर की बात होती है तो स्वराज ट्रैक्टर कभी पीछे नहीं रहते. स्वराज के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से एक स्वराज 855 FE भी है. ये ट्रैक्टर अपनी ताकत और किफायत के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही स्वराज 855 FE का मेंटीनेंस भी अन्य ट्रैक्टरों के मुकाबले काफी कम होता है. इसमें 3 सिलेंडर का एक 48 HP का दमदार इंजन लगा है. 3 सिलेंडर का इंजन होने की वजह से ये कम डीजल खर्च में ज्यादा काम करता है. इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलो की मिलती है और 42.9 एपची की पीटीओ क्षमता है.
स्वराज 855 FE में मॉडल के हिसाब से मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिल जाएगा. मॉडल के ही हिसाब से सिंगल और डुअल क्लच मिल जाता है और इसी हिसाब से ब्रेक भी ड्राई डिस्क या ऑयल इमर्स्ड मिल जाते हैं. खास बात ये है कि स्वराज 855 FE में 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन आते हैं. स्वराज 855 FE के 2WD के दाम 8.37 से 8.90 लाख रुपये तक जाते हैं. वहीं इसके 4WD मॉडल की कीमतें 9.85 लाख से 10.48 लाख रुपये तक जाती है.
ये भी पढ़ें- घर पर ट्रैक्टर की सर्विस करके बचाएं हजारों रुपये, यहां जानिए आसान तरीका
अगर ताकतवर और किफायती ट्रैक्टर की बात होती है तो महिंद्रा का नाम सबसे ऊपर आता है. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di किसानों के इसी भरोसे को पूरी तरह से निभाता है. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di तकनीक से लोडेड होने के साथ ही शक्तिशाली तो है ही, लेकिन साथ में डीजल भी ज्यादा खर्च नहीं करता. वहीं मेंन्टीनेंस में तो महिंद्रा के ट्रैक्टर कभी किसानों को निराश नहीं करते. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di में आपको 4 सिलेंडर का दमदार इंजन मिलता है जो 57 HP की पावर निकालता है. इसकी 2700 किलो की बेहतरीन लिफ्टिंग क्षमता है और 50.3 एचपी की पीटीओ क्षमता है.
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di का आप कौनसा मॉडल ले रहे हैं, उसके हिसाब से इसमें मैकेनिकल या तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक्स मिल जाते हैं. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di की खास बात ये है कि इसके सभी मॉडल में पावर स्टीयरिंग ही आती है. इस ट्रैक्टर का एयर क्लीनर नोवो कैटेगिरी में सबसे बड़ा है, जिससे ये ताकत और माइलेज दोनों अच्छे देता है. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में आता है. इसके 2WD मॉडल की कीमत 9.36 लाख से 9.57 लाख रुपये तक जाती है, वहीं महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di के 4WD वेरिएंट की कीमत 10.64-11.39 लाख रुपये तक जाती है.
ये भी पढ़ें-
सोयाबीन से बनी कार के बारे में सुना है आपने? हेनरी फोर्ड ने किया था हैरतअंगेज़ कारनामा
ट्रैक्टर की बैटरी चलेगी सालों-साल, ये आसान टिप्स आएंगी बहुत काम