CM योगी ने हाथरस को दी बड़ी सौगात, बोले- आलू प्रोसेसिंग सेंटर से किसानों की आमदनी होगी कई गुना

CM योगी ने हाथरस को दी बड़ी सौगात, बोले- आलू प्रोसेसिंग सेंटर से किसानों की आमदनी होगी कई गुना

UP News: प्राधिकरण के अनुसार इस महायोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है. इस परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए लाखों की संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा.

cm yogi said potato processing center will be setup in hathras farmers income will be triple मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस को दी 548 करोड़ की सौगातcm yogi said potato processing center will be setup in hathras farmers income will be triple मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस को दी 548 करोड़ की सौगात
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jun 29, 2026,
  • Updated Jun 29, 2026, 8:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद हाथरस को 548 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि हम यहां आलू उत्पादन करने वाले अन्नदाता किसानों के लिए प्रोसेसिंग केंद्र स्थापित करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी फसल का कई गुना मूल्य प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि कृषि और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को भी फायदा होगा, जिसके तहत ब्रज क्षेत्र की कृषि प्रधानता को देखते हुए यहां बड़े कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और डेयरी प्लांट्स को प्राथमिकता दी जाएगी.

पैकेजिंग और एक्सपोर्ट हब की मिलेंगी सुविधाएं

योगी ने कहा कि हाथरस में वर्तमान में सक्रिय 10 हजार से अधिक पंजीकृत एमएसएमई इकाइयों को इस सेंटर में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जाएगा.

वहीं, एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओडी) के तहत हाथरस की विश्वप्रसिद्ध हींग और गुलाल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पैकेजिंग और एक्सपोर्ट हब की सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि हाथरस में तेजी से उद्यमी आ रहे हैं. 

लाखों की संख्या में रोजगार की संभावनाएं

प्राधिकरण के अनुसार इस महायोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है. इस परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए लाखों की संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा.

शानदार कनेक्टिविटी और रणनीतिक लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्तावित हाथरस अर्बन सेंटर की भौगोलिक स्थिति इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यह नया शहर सीधे नोएडा (जेवर) अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कैचमेंट एरिया में आता है, जिसके लिए यीडा एक एक्सप्रेस-रोड नेटवर्क विकसित कर रहा है. इसके साथ ही यह क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे के काफी करीब है और नेशनल हाईवे-93 (आगरा-अलीगढ़), बरेली-मथुरा हाईवे तथा स्टेट हाईवे-33 से बेहतर रूप से जुड़ा हुआ है. इसे आगरा के एक 'सैटेलाइट टाउन' के रूप में देखा जा रहा है, जिससे ताजनगरी का औद्योगिक दबाव भी कम होगा.

ये भी पढ़ें-

यूपी में अगले 24 घंटे के भीतर होगी झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

अब खेती होगी स्मार्ट, एग्रीस्टैक से किसानों की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव

MORE NEWS

Read more!