Agriculture News: चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने सभी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक निर्विवाद उत्तराधिकार और नामांतरण के मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. अभियान के दौरान संबंधित धाराओं के तहत शत-प्रतिशत निस्तारण करना होगा.
Varanasi News: कंपनी की ओर से समर्थ पटेल ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इसी क्रम में एग्रोविन एग्री सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, बेगूसराय, बिहार के साथ मटर की ‘काशी पूर्वी’ तथा देवा सीड्स, जालौन, उत्तर प्रदेश के साथ मटर की ‘काशी उदय’ के लाइसेंसिंग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
यूपी में योगी कैबिनेट ने धान क्रय नीति 2026-27 को दी मंजूरी. 4500 केंद्रों पर होगी 65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद. फार्मर आईडी वालों को रजिस्ट्रेशन से छूट और 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आंधी और तेज बारिश ने किसानों की पकी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. कई खेतों में धान की फसल पानी में डूब गई है, जिसके बाद किसान पानी में उतरकर किसी तरह फसल बचाने में जुटे हैं.
UP Agriculture News: गोष्ठी में उपस्थित कृषि, सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों, वैज्ञानिकों तथा किसानों ने आगामी रबी अभियान के उत्पादन लक्ष्यों, तकनीकी नवाचारों, जलवायु अनुकूल खेती और किसान कल्याणकारी योजनाओं पर गहन चर्चा हुई.
UP News: सिंह ने किसानों से कृषि विविधीकरण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मसालों की खेती कम क्षेत्रफल में भी अधिक मूल्य उपलब्ध करा सकती है. उन्होंने बताया कि मसाला क्षेत्र में प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर उद्यमियों को अनुदान दिया जा रहा है.
UP Farmers News: उन्होंने बताया कि मौसम की अनुकूलता और उचित नमी को देखते हुए किसानों को सरसों/राई की उन्नतशील व शोधित किस्मों जैसे पूसा सरसों-32, पूसा सरसों-34, पूसा डबल जीरो, सुरेखा, गिरिराज, वरुणा तथा नरेंद्र सरसों आदि की बुवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश में गन्ने की चार नई किस्मों को खेती के लिए मंजूरी मिली है. इनमें को.शा.23232, को.शा.19235, को.शा.18232 और को.लख.21201 शामिल हैं. नई किस्मों में बेहतर पैदावार और चीनी परता के आंकड़े सामने आए हैं, जबकि कई पुरानी गन्ना किस्मों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का भी फैसला लिया गया है.
UP News: मौर्य ने कहा कि वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश के खाद्य उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा. यूरोप, अमेरिका सहित दुनिया के प्रमुख बाजारों में खाद्य उत्पादों के लिए निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन आवश्यक है. उद्यमियों को उत्पाद की गुणवत्ता के साथ आधुनिक पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर भी ध्यान देना चाहिए.
UP Farmers News: सिद्धार्थ गौतम ने किसानों को उपज का बेहतर मूल्य हासिल करने और उत्पादन लागत कम करने के उपाय बताए. उन्होंने कहा कि बीज, खाद, कीटनाशक और कृषि यंत्रों की सामूहिक खरीद तथा उपज की सामूहिक बिक्री किसानों की बाजार क्षमता को मजबूत कर सकती है.
अयोध्या के तारुन ब्लॉक के करनाईपुर गांव में आंधी-बारिश से किसान राज बहादुर वर्मा की धान, गन्ना और केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है. धान के खेत में करीब छह इंच पानी भर गया है, जबकि तेज हवा से गन्ना और केले के पौधे जमीन पर गिर गए हैं.
अयोध्या में लगातार बारिश और तेज हवाओं ने धान और गन्ना किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कई जगह पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है, जबकि लंबे गन्ने भी तेज हवा से जमीन पर लेट गए हैं. खेतों में जलभराव के कारण फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है.
तोरिया एक कम अवधि वाली तिलहनी फसल है जो लगभग 90 दिनों में तैयार हो जाती है. कम लागत, कम सिंचाई और बेहतर मुनाफे के कारण यह किसानों के लिए लाभकारी विकल्प मानी जाती है. खरीफ और रबी सीजन के बीच इसकी खेती कर किसान अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं. तोरिया के दानों में 41 से 43 प्रतिशत तक तेल पाया जाता है और फसल चक्र में शामिल करने से मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग किसानों को तोरिया की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है.
नेपाल में आई बाढ़ के बाद जंगली हाथियों का झुंड पीलीभीत के गांवों तक पहुंच गया है. हाथी रात में खेतों में घुसकर धान और गन्ने की फसलें रौंद रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और नुकसान के सर्वे के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही है.
फर्रुखाबाद में गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है और जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर तक पहुंच गया है. करीब पांच दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं और खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है.
Sugarcane Farming: कृषि उत्पाद का विदेश पहुंचना केवल किसान और निर्यातक के बीच का कारोबार नहीं है. इसके पीछे प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण, परिवहन और लॉजिस्टिक्स की पूरी श्रृंखला काम करती है। निर्यात बढ़ने के साथ इन क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना रहती है.
grafted Brinjal Farming: डॉ. बहादुर ने किसानों को ग्राफ्टेड पौधों के चयन, रोपण, सिंचाई, पोषण प्रबंधन और नियमित निगरानी के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से बताया कि पौध रोपण के समय ग्राफ्ट यूनियन (जोड़) मिट्टी के संपर्क में नहीं आना चाहिए, ताकि पौधों की रोग सहनशीलता का पूरा लाभ मिल सके.
Potato Farmers: सिंह ने आलू किसानों को बेहतर बाजार एवं अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के लिए अन्य राज्यों में आलू के विपणन बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने अन्य प्रदेशों के आलू व्यापारियों के साथ यथाशीघ्र सम्मेलन आयोजित कराने के निर्देश दिए.
Sugarcane Farmers: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत और सहारा साबित हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसानों को समयबद्ध और नियमित गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है.पेराई सत्र 2025-26 में अब तक गन्ना किसानों को 30,831.81 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.
बांदा के बबेरू क्षेत्र के घोसड़ और आसपास के गांवों में करीब तीन महीने से बिजली संकट से किसान परेशान हैं. बिजली नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. नाराज किसान परिवार और ट्रैक्टर लेकर बिजली घर पहुंचे और अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की.
Lucknow News: इसके साथ ही आगामी आलू सीजन में 1.75 रुपये प्रति किलोग्राम तक परिवहन सहायता/सब्सिडी दिए जाने की दिशा में भी सरकार की ओर से तैयारी किए जाने की जानकारी बैठक में सामने आई. किसान संगठन ने मांग रखी कि किसानों को इसका लाभ बिना किसी रुकावट और सरल प्रक्रिया के माध्यम से मिलना चाहिए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today