Dairy Plan RGM: पशुपालकों के लिए मददगार बन रही है RGM योजना, ऐसे हो रहा बड़ा मुनाफा 

Dairy Plan RGM: पशुपालकों के लिए मददगार बन रही है RGM योजना, ऐसे हो रहा बड़ा मुनाफा 

Dairy Plan RGM राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) की शुरुआत साल 2014 में की गई थी. पांच साल की इस योजना के लिए 2400 करोड़ रुपये दिए गए थे. योजना के लिए आनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है. आरजीएम को चलते हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं. योजना की कामयाबी को देखते हुए डेयरी और पशुपालन के लिए नई बनने वाली दूसरी योजना में भी आरजीएम को ध्यान में रखने की सिफारिश की गई है.

गिर गाय एम्ब्रियो ट्रांसफरगिर गाय एम्ब्रियो ट्रांसफर
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Apr 15, 2026,
  • Updated Apr 15, 2026, 2:56 PM IST

भारत को दूध उत्पादन में नंबर वन बनाने में एक खास योजना का बड़ा हाथ है. इस योजना को राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) के नाम से जाना जाता है. बीते 10 साल से पशुपालक इस योजना का फायदा उठा रहे हैं. पशुपालन से जुड़ी कई ऐसी योजनाएं हैं जो आरजीएम के अंडर में चल रही हैं. आरजीएम योजना का खास मकसद गाय-भैंस की सभी तरह की देसी नस्ल को बढ़ावा देना है. साथ ही दूध की बढ़ती डिमांड को देखते हुए दूध उत्पादन में बढ़ोतरी भी एक मकसद था. 

और हुआ भी कुछ ऐसा ही. आठ साल में दुधारू पशुओं की संख्या आठ करोड़ से 12 करोड़ पर पहुंच गई्. आरजीएम के तहत देशी बोवाइन नस्लों के विकास, संरक्षण, बोवाइन आबादी की आनुवंशिक बढ़ोतरी, बोवाईन पशुओं के दूध उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि पर ध्यान दिया जाता है. आज भी पशुपालक और डेयरी संचालन आरजीएम योजना का फायदा उठा रहे हैं.

राष्ट्रीय गोकुल मिशन

राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम-

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत, पशुपालन और डेयरी विभाग 50 फीसद से कम कृत्रिम गर्भाधान कवरेज वाले जिलों में कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दे रहा है. जिससे देशी नस्लों सहित बोवाइन पशुओं के दूध उत्पादन और उत्पादकता बढ़े. कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं किसानों के दरवाजे तक फ्री में पहुंचाई जा रही हैं. मौजूदा नए आंकड़ों के मुताबिक 7.3 करोड़ पशुओं को कवर किया जा चुका है. जिसमें 10.17 करोड़ कृत्रिम गर्भाधान किए गए हैं. देश में 4.58 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं. 

संतान परीक्षण और नस्ल चयन-

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशी नस्लों के सांडों सहित उच्च आनुवंशिक गुणता वाले सांडों का उत्पादन करना है. संतान परीक्षण को गोपशु की गिर, साहीवाल नस्लों और भैंसों की मुर्राह, मेहसाणा नस्लों के लिए काम किया जा रहा है. नस्ल चयन कार्यक्रम के अंतर्गत गोपशु की राठी, थारपारकर, हरियाना, कांकरेज नस्ल और भैंस की जाफराबादी, नीली रवि, पंढारपुरी और बन्नी नस्लों को शामिल किया गया है. अब तक चार हजार उच्च आनुवंशिक गुणवत्ता वाले सांडों का उत्पादन किया गया है और उन्हें वीर्य उत्पादन हेतु इस्तेमाल किया जा रहा है. 

इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ)-

इस तकनीक का इस्तेमाल बोवइन पशुओं के तेजी से आनुवंशिक विकास के लिए किया जाता है और आईवीएफ तकनीक अपनाने में रुचि रखने वाले किसानों को हर बार सुनिश्चित गर्भावस्था पर पांच हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाता है. देशी नस्लों के उत्कृष्ट पशुओं के प्रजनन के लिए विभाग ने 22 आईवीएफ प्रयोगशालाएं स्थापित की हैं. 

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

MORE NEWS

Read more!