Stray Cow: छुट्टा पशुओं के लिए होगी फायदेमंद, OPU-IVF तकनीक, ऐसे बनेगी मददगार 

Stray Cow: छुट्टा पशुओं के लिए होगी फायदेमंद, OPU-IVF तकनीक, ऐसे बनेगी मददगार 

Stray Cow ओवम पिक अप (OPU) इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक की मदद से ऐसे पशुओं को मां बनाया जा रहा है. इस तकनीक की मदद से भ्रूण को लैब में तैयार किया जाता है. उसके बाद उसे उसे गाय के गर्भ में ट्रांसफर कर दिया जाता है. फिर तय वक्त के मुताबिक गाय बच्चा दे देती है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • May 18, 2026,
  • Updated May 18, 2026, 5:14 PM IST

विश्व के दूसरे देशों के मुकाबले हमारे देश में दूध देने वाले पशु जैसे गाय-भैंस और भेड़-बकरियों की संख्या ज्यादा है. पशु ज्यादा है तो छुट्टा पशु भी हमारे देश में ज्यादा है. आए दिन आने वाली खबरों से पता चल ही जाता है कि कैसे छुट्टा पशु हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी बने हुए हैं. इसके साथ ही ऐसे भी पशु हैं जो दूध नहीं देते हैं लेकिन जिन्हें रोजाना की खुराक चाहिए ही चाहिए. एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो देश में दुधारू पशुओं की संख्या करीब 30 करोड़ है, लेकिन इसमे से करीब 10 करोड़ ही दूध देते हैं. 

20 करोड़ पशु किसी न किसी वजह से दूध देने लायक नहीं है. लेकिन ऐसे पशुओं के लिए अब ओवम पिक अप (OPU) इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक मददगार हो सकती है. इस तकनीक की मदद से दूध न देने वाले पशु दूध भी देंगे और बच्चा भी देंगे. अच्छी बात ये है कि इस तकनीक का इस्तेमाल छुट्टा पशुओं पर भी किया जा सकता है.

गाय-भैंस में ऐसे काम करेेेगी OPU-IVF  

  • अल्ट्रासाउंड की मदद से गाय में अंडों की पहचान की जाती है. 
  • गाय के उन अंडों को बाहर निकाला जाता है. 
  • अंडों की संख्या 20 से 50 तक होती है. 
  • दो महीने में तीन बार तक गाय के अंडे निकाले जा सकते हैं.  
  • इन अंडों को लैब में बुल के सीमन के साथ फर्टिलाइज्ड किया जाता है. 
  • अंडों और बुल के सीमन की फर्टिलाइज्ड प्रक्रिाया से भ्रूण बनता है. 
  • लैब में तैयार भ्रूण को गाय के गर्भ में ट्रांसफर कर दिया जाता है. 
  • फिर गाय 240 से 250 दिन में बच्चे को जन्म दे देती है. 

OPU-IVF तकनीक के फायदे

  • एक बार में एक गाय में 20 से 50 अंडे बनते हैं. 
  • प्रक्रिसया तरीके से बच्चा पैदा कराया जाए तो इन अंडों से गाय एक बच्चा देगी. 
  • OPU-IVF तकनीक का इस्तेमाल कर 10 से 20 बच्चे पैदा कराए जा सकते हैं. 
  • दो महीने में हमे एक गाय के अंडों से 30 से 60 बच्चे मिल सकते हैं. 
  • एक गाय में 20 से 21 दिन में अंडे बनते हैं.
  • इस तकनीक से बच्चा पैदा कराने में समय की बचत होगी. 
  • जबकि प्राकृतिक तरीके से बच्चा पैदा होने में 5 से 7 साल लगते हैं.

निष्कर्ष- 

OPU-IVF तकनीक का इस्तेमाल कर गाय-भैंसों के पैदा होने में लगने वाले वक्त को कम किया जा सकेगा. साथ ही गायों के अंडों का पूरा इस्तेमाल कर सकेंगे. साथ ही छुट्टा गायों का इस्तेमाल नस्ल बढ़ाने में किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

MORE NEWS

Read more!