Animal Insurance: गाय हो या भैंस, सरकार की इस योजना से हो जाएंगी सुराक्षि‍त, उठाएं फायदा

Animal Insurance: गाय हो या भैंस, सरकार की इस योजना से हो जाएंगी सुराक्षि‍त, उठाएं फायदा

Animal Insurance पशु गाय हो या भैंस वो हमेशा जोखि‍म में रहता है. कभी बीमारियों के चलते तो कभी प्राकृतिक आपदा के चलते. इतना ही नहीं कई तरह के एक्सीडेंट का जोखि‍म भी पशुओं के साथ बना रहता है. और इसी के चलते हर छोटा-बड़ा पशुपालक दबाब में रहता है. क्योंकि गाय हो या भैंस उसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है. खासतौर पर जब गाय-भैंस दुधारू हो. 

 gaushala ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा बड़े पैमाने पर रोजगार gaushala ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा बड़े पैमाने पर रोजगार
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • May 18, 2026,
  • Updated May 18, 2026, 3:34 PM IST

भैंस की कीमत 80 हजार तो गाय की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू हो जाती है. इससे कम कीमत में दूध देने वाली गाय-भैंस नहीं आती हैं. इस हिसाब से छोटे से छोटे पशुपालक के पास अगर दो गाय और दो भैंस हैं तो तीन लाख रुपये से ज्यादा का धन होता है. लेकिन ये धन लगातार जोखि‍म के बीच रहता है. प्राकृतिक आपदा, सांप के काटने और करंट लगने जैसी आशंकाओं के बीच पशुपालक अपने पशुओं की सुरक्षा में लगे रहते हैं. 

इसी को देखते हुए सरकार ने पशुपालकों को राहत देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना शुरू की है. योजना को लागू करते हुए सरकार ने ‘आपके पशु की सुरक्षा, आपके भविष्य की मजबूती’ का भरोसा दिया है. इस योजना के तहत पशुपालकों को मामूली रकम के साथ बीमा का फायदा मिलेगा. वहीं एक खास कैटेगिरी के पशुपालकों को तो बीमा का लाभ लेने के लिए मामूली फीस भी नहीं देनी होगी. 

दुधारू गाय-भैंस की मृत्यु होने पर

क्या-क्या कवर होगा?

सामान्य मृत्यु 
(बीमारी, सांप के काटने पर.)
21 दिन बाद से कवर होगा. 

दुर्घटना मृत्यु 
(वाहन दुर्घटना, करंट, प्राकृतिक आपदा)
बीमा के तुरंत बाद से कवर होगा.

दुधारू गाय 

2 से 10 साल की उम्र. 
40,000 से 90,000 रुपये तक.

दुधारु भैंस 

3 से 12 साल की उम्र.
एक लाख रुपये तक.
नोट- बीमा की रकम दूध उत्पादन पर तय होती है.

बीमा से जुड़ी जरूरी बातें

इस योजना में पशु की सामान्य मृत्यु और दुर्घटना मृत्यू दोनों शामिल हैं.
बीमा होने के बाद पहले 21 दिनों तक केवल दुर्घटना मृत्यु (जैसे किसी वाहन से टकराना, बिजली का करंट लगना और प्राकृतिक आपदा) ही कवर होगा.
बीमारी, सांप के काटने और सामान्य मौत का बीमा कवर 21 दिन बाद शुरु होगा.
पशु की चोरी इस बीमा में शामिल नहीं है.

बीमा के लिए जरूरी दस्तावेज

पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (पशु चिकित्सक द्वारा)
परिवार पहचान पत्र (PPP) अनिवार्य
लाभार्थी का आधार कार्ड और फोटो. 
सरल पोर्टल पर आवेदन अनिवार्य है. 

प्रीमियम कैसे लगेगा?

SC वर्ग के लिए बीमा पूरी तरह निःशुल्क है.

60 हजार रुपये तक कुल प्रीमियम का सिर्फ 15 फीसद किसान को देना होगा.

60 हजार रुपये से ऊपर की रकम पर पूरा 2.78 प्रीमियम लगेगा.

उदाहरण समझें

उदाहरण 1 बीमा राशि = 260000
कुल प्रीमियम (2.78 फीसद) = 1668

उदाहरण 2 बीमा राशि = 80000
60000 तक कुल प्रीमियम = 1668 किसान देगा 15 फीसद 2250

किसान देगा सिर्फ 15 फीसद = 250

20000 अतिरिक्त पर पूरा प्रीमियम (2.78 फीसद) - 556

आपका खर्च = 250

कुल आपको देना = 806.

ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

MORE NEWS

Read more!