
वैसे तो साल के 12 महीने ही गाय-भैंस की खरीद-फरोख्त चलती ही रहती है. लेकिन खासतौर पर मई-जून में ये कम हो जाती है. इसकी एक बड़ी वजह गर्म मौसम भी है. क्योंकि ऐसे मौसम में पशुओं को लंबा सफर कराने पर नुकसान होने का खतरा बना रहता है. एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक दूसरी वजह ये भी है कि मई-जून के दौरान पशुओं के दूध उत्पादन का आंकलन भी ठीक से नहीं हो पाता है. लेकिन ज्यादातर पशुपालक इसी के चलते अप्रैल तक गाय-भैंस की खरीद के काम को निपटा लेते हैं. ऐसी ही कुछ चीजों का ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पशु खरीद के मामले में जब तक बहुत ज्यादा जरूरी ना हो तो बाहर से पशु ना खरीदें.
अगर आप पहले से एक डेयरी फार्म चला रहे हैं तो अपने पशुओं से ही पशुओं की संख्या बढ़ाने की कोशिश करें. और पशु खरीद से पहले एक और सबसे खास बात याद रखने लायक ये कि जब भी पशु की खरीद करें तो उसे ऐसी जगह से खरीदें जहां का मौसम उस जगह से मिलता-जुलता हो जहां आप पशु को खरीदकर ले जा रहे हैं. इसलिए जब भी पशु हॉट में या सीधे डेयरी फार्म पर पशु खरीदने जाएं तो सबसे पहले हर एक पहलू पर पशु की खूब जांच-परख करें.
ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय
ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स