Cow Milk Production: गाय के दूध उत्पादन में यूपी-राजस्थान टक्कर में, सुविधाओं के बाद भी गुजरात पिछड़ा 

Cow Milk Production: गाय के दूध उत्पादन में यूपी-राजस्थान टक्कर में, सुविधाओं के बाद भी गुजरात पिछड़ा 

Cow Milk Production राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश में गायों की संख्या ज्यादा है. यहां देसी नस्ल की गाय बड़ी संख्या में पाली जाती हैं. यही वजह है कि गाय के दूध उत्पादन के मामले में भी देशभर में राजस्थान और यूपी सबसे ऊपर हैं. और दूसरे राज्यों के मुकाबले मध्य प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रहा है. जबकि गुजरात की हालत ठीक नहीं है.

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Mar 20, 2026,
  • Updated Mar 20, 2026, 2:54 PM IST

गाय-भैंस और भेड़-बकरी के कुल दूध उत्पादन के मामले में भारत विश्व में पहले नंबर पर है. गाय का दूध उत्पादन भी सबसे ज्यादा भारत में ही होता है. अगर राज्यों के हिसाब से गाय के दूध उत्पादन की बात करें तो राजस्थान और यूपी के बीच कड़ी टक्कर है. जबकि तमिलनाडु और कर्नाटक अपने दूध के आंकड़ों से सभी को चौंका रहे हैं. लेकिन तमाम सुविधाओं गायों पर हो रही रिसर्च के बावजूद गुजरात गाय के दूध उत्पादन के मामले में बहुत पीछे हैं. ये आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने संसद में रखे हैं. 

आंकड़ों के मुताबिक गाय के दूध उत्पादन के मामले में हरियाणा और पंजाब तो बहुत ही पीछे हैं. जबकि दूध और पशुपालन के मामले में पंजाब और हरियाणा को बहुत ही उम्मीद भरी निगाहों से देखा जाता है. गौरतलब रहे भैंस गाय से ज्यादा दूध देती है. खासतौर से देसी और संकर नस्ल की गाय के मुकाबले. मुर्राह नस्ल की भैंस ज्यादा दूध देने के लिए जानी जाती है. लेकिन देश में भैंस से ज्यादा गाय के दूध का उत्पादन हो रहा है.  

पहले पर राजस्थान तो दूसरे पर है यूपी

संसद में रखे गए आंकड़ों पर जाएं तो देश में राजस्थान ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा गाय के दूध का उत्पादन होता है. राजस्थान में साल 2023-24 में 1.48 करोड़ टन गाय के दूध का उत्पादन हुआ था. जबकि 1.31 करोड़ टन के आंकड़े के साथ यूपी दूसरे नंबर पर है. वहीं मामूली से अंतर के साथ कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं.

इसमे कर्नाटक में 1.05 करोड़ टन, तमिलनाडु में 1.04 करोड़ टन और महाराष्ट्र में 1.03 करोड़ टन गाय के दूध का उत्पादन हुआ था. जबकि मध्य प्रदेश ने एक करोड़ टन दूध उत्पादन के आंकड़े को छुआ है. वहीं गुजरात की बात करें तो वहां सिर्फ 97 लाख टन दूध का उत्तपादन हुआ है. गौरतलब रहे एक टन दूध में 970 लीटर दूध होता है. 

गाय का दूध उत्पादन आंकड़ों में 

  • साल 2024-25 में देश में कुल दूध उत्पादन 24.8 करोड़ टन. 
  • सभी नस्ल की कुल गाय का दूध उत्पादन 53.60 फीसद हुआ है.
  • सभी नस्ल की कुल भैंस का दूध उत्पादन 43.15 फीसद हुआ है.
  • संकर नस्ल की गायों का दूध उत्पादन 30.80 फीसद हुआ है. 
  • देसी नस्ल की गायों का दूध उत्पादन 11.20 फीसद हुआ है. 
  • विदेशी नस्ल की गायों का दूध उत्पादन 1.89 फीसद हुआ है. 
  • नॉनडिस्क्रिप्ट नस्ल की गायों का दूध उत्पादन 9.64 फीसद हुआ है.

विश्व में कहां, कितना है गाय का दूध उत्पादन

आईडीएफ की ओर से वर्ल्ड डेयरी सिचुएशन 2024 रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में भारत में गाय के दूध का उत्पादन 12.9 करोड़ टन हुआ था. हालांकि यूरोपिय यूनियन में 15.4 करोड़ टन गाय के दूध का उत्पादन हुआ है. लेकिन यूरोपिय यूनियन में 27 देश शामिल हैं तो इसलिए भारत को गाय के दूध के बड़े उत्पादक के रूप में देखा जा रहा है.

वहीं यूएसए में ये आंकड़ा 10 करोड़ टन का है. जबकि चीन में 42 लाख टन गाय के दूध का उत्पादन हुआ है. बेलारूस और पाकिस्तान में दूध उत्पादन का आंकड़ा बहुत छोटा है, लेकिन बढ़ोतरी रेट के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं बांग्लादेश की बढ़ोतरी रेट तो भारत के 7.4 से भी बढ़कर 7.6 है.

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!