Dairy Product in Summer: अप्रैल से जून तक खूब बिकेगी आइसक्रमी और लस्सी, ये है बड़ी वजह 

Dairy Product in Summer: अप्रैल से जून तक खूब बिकेगी आइसक्रमी और लस्सी, ये है बड़ी वजह 

Dairy Product in Summer डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि अगर मौसम विभाग की जानकारी सही रही तो दो साल की बेमौसम बारिश से ठंडे हुए बाजार के बाद ये मौका आ रहा है. उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस गर्मी के मौसम में डेयरी के सभी ठंडे प्रोडक्ट की बिक्री में कम से कम 30 से 50 फीसद की बढ़ोतरी होगी.

दुनिया में नंबर वन है अपनी मैंगो लस्सीदुनिया में नंबर वन है अपनी मैंगो लस्सी
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Mar 19, 2026,
  • Updated Mar 19, 2026, 7:30 AM IST

साल 2023-20254 छाछ और आइसक्रमी-लस्सी के लिहाज से बहुत खराब गए थे. 2025 में भी बीच-बीच में हुई बारिश के चलते डेयरी ने कोई खास रफ्तार नहीं पकड़ी थी. लेकिन अब आने वाले तीन महीने अप्रैल से लेकर जून तक के लिए जिस तरह से मौसम विभाग की भविष्यवाणी आ रही हैं तो वो डेयरी सेक्टर के लिए खुशखबरी लाने वाली हैं. अगर भविष्यवाणी पर जाएं तो इस बार गर्मी बहुत पड़ेगी और गर्म हवाएं भी चलेंगी. तापमान सामान्य से ऊपर ही रहने की ही आशंका जताई जा रही है. और ऐसा कोई दो-चार दिन नहीं एक लम्बे वक्त तक रहेगा. 

जिसके चलते गर्मी के आने वाले महीनों में छाछ-लस्सी और आइसक्रीम की बिक्री में बढ़ोतरी होगी. इसके पीछे एक तर्क ये भी दिया जा रहा है कि मौजूदा मौसम में दक्षिण और पूर्वी बाजारों में दिन-रात दोनों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. लेकिन शाम का मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है. जबकि उत्तर में अप्रैल की शुरुआत तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है.  

आइसक्रीम की बिक्री पर क्या बोले डेयरी एक्सपर्ट

डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि तीन साल से बेमौसम बारिश और तापमान में गिरावट के चलते पूरा सीजन गर्मी वाले प्रोडक्ट के लिहाज से बहुत खराब जा रहा है. इस साल गर्मियों के दौरान हम बाजार में 45 से 50 फीसद ज्यादा बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन अभी जिस तरह से हमे बाजार में तेजी दिखाई दे रही है, उस हिसाब से हम कह सकते हैं कि छाछ-लस्सी और आइसक्रीम की डिमांड में कम से कम 50 फीसद की तेजी आने वाली है. खासतौर पर अप्रैल-जून के बीच गर्मी बढ़ने के साथ ही सभी ठंडे आइटम की डिमांड भी बढ़ेगी. 

तीन महीने में हो जाती है साल की आधी कमाई 

डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो छाछ-लस्सी, दही और आइसक्रीम बनाने वाली डेयरी कंपनियां अपनी सालभर की कमाई का आधा हिस्सा तो अप्रैल से जून में ही कमा लेती हैं. लेकिन कंपनियों की निगाह गर्मी के इस सीजन पर रहती है. मौसम के जानकारों का कहना है कि अप्रैल से जून तक का ये वो वक्त  होता है जब तापमान अपने चरम पर होता है. डेयरी के जानकारों का ये भी कहना है कि ज्यादातर नए आइटम गर्मियों में ही लांच होते हैं. गर्मी का सीजन शुरू होते ही कंपनियां बाजार में डेयरी से जुड़े करीब 30 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लांच करती हैं. इसमे से लगभग 20 प्रोडक्ट आइसक्रीम से जुड़े होते हैं. इसके बाद ग्रीक योगर्ट और दूसरे आइटम होते हैं.  

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!