Dog-Monkey Bite: शहर और गांवों में कुत्ते ही नहीं अब बंदर भी कर रहे परेशान, पढ़ें आंकड़े 

Dog-Monkey Bite: शहर और गांवों में कुत्ते ही नहीं अब बंदर भी कर रहे परेशान, पढ़ें आंकड़े 

Dog-Monkey Bite: कुत्तों की परेशानी से निपटने के लिए सरकार लगातार राष्ट्रीय स्तर पर कुत्तों को कंट्रोल करने के लिए रेबीज से जुड़े कार्यक्रम चला रही है. लेकिन अब इसमे बंदर भी शामिल हो गए हैं. शहर से लेकर गांवों तक कुत्तों और बंदरों द्वारा काटने के केस सामने आ रहे हैं. सरकार के ही एक आंकड़े के मुताबिक विश्व में रेबीज से होने वाली मौतों में से 36 फीसद भारत में हो रही हैं.

Monkey And Dog FriendshipMonkey And Dog Friendship
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Apr 02, 2026,
  • Updated Apr 02, 2026, 11:33 AM IST

अभी कुछ वक्त पहले ही देश में कुत्तों को लेकर बड़ी चर्चा हो रही थी. वजह थी कि कुत्तों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट एक केस की सुनवाई कर रहा था. इस दौरान देशभर से कुत्तों से जुड़ी तमाम तरह की खबरें सामने आईं थी. खास बात ये है कि इस मामले में भी दो धड़े दिखाई दिए. एक टीम वो थी जो कुत्तों के पक्ष में खड़ी थी तो दूसरी टीम कुत्तों से होने वाली परेशानियां गिना रही थी. अभी तक कुत्तों से होने वाली परेशानियां गिनाई जा रहीं थी. लेकिन परेशान करने वाली बात ये है कि अब शहर से लेकर गांवों तक सिर्फ कुत्ते ही नहीं बंदर भी बहुत परेशान कर रहे हैं. ये हम नहीं बोल रहे, सरकारी आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं.

कुत्ते-बंदरों द्वारा इंसानों को काटने की शि‍कायतें सिर्फ शहर ही नहीं गांवों से भी आ रही हैं. खासतौर पर कुत्तों के काटने के मामले दिन-बा-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. हर साल केन्द्र की आने वाली रिपोर्ट में कुत्तों द्वारा इंसानों पर हमले किए जाने के आंकड़े बढ़ रहे हैं. हालांकि डॉग स्पेशलिस्ट और गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (गडवासु), लुधियाना में मेडिसिन हैड डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा के मुताबिक अगर छोटे-छोटे तीन-चार काम किए जाएं तो गली के कुत्ते कभी नहीं काटेंगे. 

2024 में 22 लाख लोग बने कुत्तों का शि‍कार 

केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में 21.95 लाख लोगों को कुत्तों द्वारा काटने के मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही इसके साथ बंदर और अन्य पशुओं द्वारा काटने के पांच लाख मामले दर्ज किए गए हैं. अगर बीते साल के आंकड़ों पर भी नजर डालें तो कुत्तों द्वारा काटने के मामले में कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है. साल 2023 में ही 30 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा था. वहीं साल 2022 की बात करें तो 22 लाख केस सामने आए थे.

2021 के मुकाबले कुत्तों द्वारा काटने के मामले में 2022 में बढ़ोतरी हुई थी. 2021 में 17 लाख मामले सामने आए थे. जबकि 2022 में 21.80 लाख मामले दर्ज किए गए थे. जबकि साल 2018 से 2020 तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो वो नंबर बहुत ज्यादा है. 2018 में 75 लाख, 2019 में 72 लाख और 2020 में 46 लाख केस दर्ज किए गए थे.  

करें ये काम, नहीं काटेंगे कुत्ते 

डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा का कहना है कि खासतौर पर गर्मी के मौसम में कुत्ते बहुत आक्रामक हो जाते हैं. उसकी वजह ये है कि 40 से 45 डिग्री तापमान होने पर उनकी यह गर्मी और बढ़ जाती है. इंसानों की तरह से कुत्तों की गर्मी पसीने की तरह से नहीं निकलती है. मुंह के रास्ते ली जाने वाली सांस से वो अपने शरीर की गर्मी को मेंटेन करते हैं. जब गर्मी बहुत बढ़ जाती है तो ऐसा करने में उन्हें बहुत तकलीफ होती है. इसके चलते उनके अंदर चिढ़ चिढ़ापन आ जाता है.

आसपास घने पेड़ न होने के चलते उन्हें छांव भी नहीं मिल पाती है. घर के आसपास ठंडी जगह में हम उन्हें बैठने नहीं देते हैं. कार के नीचे बैठें तो हम उन्हें मारने लगते हैं. ऐसे वक्त न तो उन्हें खाना ही मिल पाता है और ना ही पानी. ऐसा भी नहीं होता है कि कोई उनके बदन पर पानी डाल दे तो उन्हें कुछ राहत मिले. जागरुकता की कमी के चलते लोग गली के कुत्तों की परेशानी को समझ नहीं पाते हैं.

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!