Rule for Poultry Egg: 10 पैसे की वजह से बाजार में आएगा खराब अंडा, रखे रह गए सरकारी आदेश

Rule for Poultry Egg: 10 पैसे की वजह से बाजार में आएगा खराब अंडा, रखे रह गए सरकारी आदेश

Rule for Poultry Egg एक अप्रैल से अंडों पर एक्सपायरी के साथ ही कई अन्य जानकारियां प्रिंट करने का मौखि‍क आदेश चर्चा में आया था. मौखि‍क इसलिए कि लिखि‍त आदेश 2022 में ही आ चुका था, लेकिन उसका पालन नहीं हो पा रहा था. आज एक अप्रैल है, लेकिन एक बार फिर आदेश का पालन नहीं हो रहा है. इसके पीछे 10 पैसे को बड़ी वजह बताया जा रहा है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Apr 01, 2026,
  • Updated Apr 01, 2026, 12:58 PM IST

अंडों को लेकर साल 2022 में एक सरकारी नियम बना. दिल्ली से नियम का गजट भी जारी हो गया. यूपी में भी सरकारी आदेश जारी हो गए. आदेश बाजार में फ्रेश अंडे बेचने को लेकर था. खरीदने वालों को भी पता रहे कि अंडा फ्रेश है या एक्सपायर इसके लिए अंडे पर डिटेल प्रिंट करने का आदेश दिया गया. दिल्ली का आदेश पूरे देश के लिए था तो यूपी का सिर्फ अपने राज्य के लिए. लेकिन अफसोस की आदेश का कहीं भी पालन नहीं हुआ. मामला कोर्ट में चला गया. एक बार फिर बीते महीने ही यूपी से ये खबर आई कि एक अप्रैल से अंडों की चेकिंग शुरू होगी. 

अंडों पर एक्सपायरी से जुड़ी डिटेल प्रिंट करना जरूरी होगा. आज एक अप्रैल है. यूपी की राजधानी लखनऊ तो छोडि़ए किसी छोटे से शहर में भी अंडों की चेकिंग शुरू नहीं हुई है. उल्टे बाजार में ये खबर फैला दी गई कि नए नियम का पालन करने से अंडे की लागत बढ़ जाएगी. अंडों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ेगा. जबकि पोल्ट्री एक्सपर्ट के मुताबिक एक अंडे पर डिटेल प्रिंट करने का खर्च ज्यादा से ज्यादा मानें तो 10 पैसे आ रहा है. 

सरकार को इसलिए जारी करने पड़े आदेश 

अंडे 28 से 30 डिग्री तापमान पर 10-12 दिनों तक ताजा रह सकते हैं. लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा तो अंडों की शेल्फ लाइफ भी कम होती जाएगी. अंडों की ताज़गी बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है कि तापमान और नमी का बैलेंस बनाए रखा जाए. वैसे सबसे अच्छा है कि कम अंडों को रेफ्रिजरेटर और ज्यादा अंडों को कोल्ड स्टोरेज में तय शेल्फ या अंडे के केस में स्टोर किया जाए.

अंडे हमेशा ठंडे तापमान और अच्छी हवादार ढकी हुई जगहों पर ही रखें जहां आस-पास का तापमान भी 28 से 30 डिग्री हो. लेकिन कुछ लोग मनमाने तरीके से अंडों का स्टोरेज कर रहे थे. जब चाह कोल्ड स्टोरेज में अंडे रख दिए और जब जैसे चाह कोल्ड से निकालकर बाजार में बेच दिए. इसी को देखते हुए यूपी सरकार और FSSAI ने आदेश जारी किए के. 

क्या कहते हैं पोल्ट्री एक्सपर्ट 

यूपी के ही एक पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि अंडे पर डिटेल प्रिंट करने को एक बड़ी और खर्चीली प्रक्रिऔया बताया जा रहा है. जबकि ऐसा नहीं है. एक सर्वे में ये सामने आ चुका है कि प्रिंट कराने पर एक अंडे की लागत 1.4 पैसा आएगी. मशीन भी कोई महंगी नहीं आ रही है. दिल्ली में प्रिंटर बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया कि अंडों पर प्रिंटिंग के लिए अगर मशीन चाहिए तो इसकी शुरुआत कुछ हजार रुपये से हो जाती है. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!