New Poultry Farm: हाईटेक पोल्ट्री फार्म खोलना चाहते हैं तो जान लें कितनी आएगी लागत 

New Poultry Farm: हाईटेक पोल्ट्री फार्म खोलना चाहते हैं तो जान लें कितनी आएगी लागत 

New Poultry Farm घरेलू बाजार में तो अंडे-चिकन की डिमांड है ही, अब तो एक्सपोर्ट बाजार में भी इंडियन पोल्ट्री के अंडों की डिमांड खूब आने लगी है. बीते दो साल में ही कई नए देशों ने अंडे खरीदना शुरू किया है. पोल्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार चिकन के लिए भी एक्सपोर्ट बाजार में रास्ते खोलने की तैयारी कर रही है.

poultry farmpoultry farm
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Mar 26, 2026,
  • Updated Mar 26, 2026, 9:00 AM IST

बिना किसी सरकारी मदद के अगर कोई कारोबारी सेक्टर छह से आठ फीसद की दर से बढ़ रहा है तो वो पोल्ट्री है. पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो अंडे-चिकन का उत्पादन करने वाला ये सेक्टर तीन लाख करोड़ के आंकड़े पर पहुंच चुका है. आज देश ही नहीं विदेशों में भी अंडे और चिकन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. भारत में ही कुल मीट उत्पादन में चिकन की हिस्सेदारी 52 फीसद की है. वहीं अंडों का उत्पादन 14 हजार करोड़ पर पहुंच चुका है. इसलिए पोल्ट्री फार्म चिकन के लिए शुरू किया जाए या फिर अंडों के लिए दोनों ही फायदेमंद है. 

अगर अंडों के लिए पोल्ट्री फार्म की बात करें तो अब हाईटेक फार्म खुल रहे हैं. पूरा फार्म हाईटेक सिस्टम पर चलता है. हालांकि ये शहर की डिमांड के हिसाब से तय होता है कि आप चिकन का कारोबार करें या अंडों का. आजकल हाईटेक सिस्टम पर काम करने वाले पोल्ट्री फार्म खोले जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्रति व्यक्ति के हिस्से में आज 106 अंडे सालाना आते हैं. डायटीशियन के मुताबिक कम पैसों में ज्यादा प्रोटीन सोर्स के लिए अंडे-चिकन से बेहतर कुछ नहीं है.

अंडे के पोल्ट्री फार्म से जुड़ी खास बातें 

  • लेअर बर्ड का एक दिन का चूजा 45 से 50 रुपये का आता है. 
  • लेअर बर्ड 120 से 130 दिन के बाद अंडा देना शुरू करती है. 
  • अंडे की शुरुआत 25 ग्राम से होकर 35, 40 और 48 ग्राम पर आ जाती है.
  • 150 दिन होने पर मुर्गी सामान्य 53 से 56 ग्राम का अंडा देने लगती है. 
  • 19 से 20 महीने तक की मुर्गी 90 फीसद अंडा दे चुकी होती है. 
  • अंडे का उत्पादन 60 से 70 फीसद होने पर मुर्गी को मोल्टिंग पर लगाया जाता है.
  • 20 दिन की मोल्टिंग के बाद मुर्गी से फिर 80-90 फीसद तक अंडा देने लगती है. 
  • मोल्टिंग के दौरान मुर्गी के पंख झड़ने के बाद दोबारा से आने लगते हैं. 
  • मोल्टिंग के दौरान मुर्गी के खानपान को पूरी तरह से बदल दिया जाता है. 
  • मोल्टिंग के दौरान एक वक्त मुर्गी अंडा देना बंद कर देती है.

ऐसे बनेगा हाईटेक पोल्ट्री फार्म

  1. जींद, हरियाणा और गोरखपुर, यूपी पोल्ट्री के बड़े हब हैं. 
  2. पोल्ट्री फार्म बनाने के ठेकेदार दोनों राज्यों में आसानी से मिल जाते हैं.   
  3. 30 हजार मुर्गी के फार्म पर 700 रुपये प्रति मुर्गी का खर्च आता है. 
  4. 30 से 40 हजार मुर्गी होने पर 650 रुपये प्रति मुर्गी खर्च आएगा. 
  5. 40 से 50 हजार मुर्गी पर 600 रुपये प्रति मुर्गी खर्च आएगा. 

सामान्य पोल्ट्री फार्म बनवाने का खर्च 

  1. सामान्य लेअर फार्म में हाथ से अंडा उठाया जाएगा.
  2. मुर्गियों को दाना हाथ से खि‍लाया जाता है.
  3. सामान्य लेअर फार्म में मुर्गियों की बीट भी हाथ से साफ की जाती है. 
  4. 30 हजार मुर्गी तक 500 रुपये प्रति मुर्गी का खर्च आएगा. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!