
तीन दिन तक चलने वाला बकरीद का त्यौहार 28 मई से शुरु हो जाएगा. बकरीद पर तीन दिन तक बकरों की कुर्बानी होती है. इस मौके पर भैंस और भेड़ की भी कुर्बानी दी जाती है. लेकिन देश में ज्यादातर बकरों की कुर्बानी होती है. मंडियों में दिन-रात बकरे बिक रहे हैं. जामा मस्जिद, नई दिल्ली में तो दोपहर से शुरू होने वाली बकरा मंडी सुबह 4-5 बजे तक चलती है. करोड़ों रुपये के बकरे रोजाना बिक जा रहे हैं. मंडी में 15 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं. लेकिन बाजार से घर लाते ही ये बकरे सुस्त हो जाते हैं. ज्यादा खाते-पीते भी नहीं हैं. कभी-कभी तो बीमार भी हो जाते हैं.
बकरीद के दौरान इस तरह की शिकायतें आम हैं. इस वक्त गर्मी भी खूब पढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर जल्दी बकरे बेचने और ज्यादा दाम वसूलने के चक्कर में बकरों के साथ खेल भी किया जाता है. बकरों का पेट फूला हुआ दिखाने के लिए उन्हें बेसन या आटे का पानी पिला दिया जाता है. लेकिन पेट कुछ ही घंटों के लिए फूला हुआ दिखाई देता है और बाद में सामान्य हो जाता है. लेकिन घर आते ही ऐसे बकरों के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं.
पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2
गर्मियों में भी खूब होगा मछली उत्पादन, गडवासु के फिशरीज एक्सपर्ट ने दिए टिप्स