Goat Care in Summer: गर्मियों में बकरे-बकरी खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल 

Goat Care in Summer: गर्मियों में बकरे-बकरी खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल 

Goat Care in Summer कुछ दिन बाद गर्मी अपने चरम पर होगी. ऐसे में बकरे-बकरियों का रख रखाव कैसा हो. उन्हें खाने-पीने में क्या-क्या दिया जाए और क्या नहीं. चराने के लिए बाहर घुमाने का वक्त क्या होना चाहिए. ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब गोट एक्सपर्ट की ओर से इस खबर में दिए गए हैं. घर पर बकरे का रखरखाव कैसा हो इस बारे में भी जानकारी दी जा रही है. 

नए साल में करें बकरी पालननए साल में करें बकरी पालन
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Mar 17, 2026,
  • Updated Mar 17, 2026, 12:23 PM IST

गर्मी का एहसास तो मार्च का महीना ही कराने लगता है. लेकिन अप्रैल आते-आते तापमान और चढ़ जाता है. इस दौरान तो गर्म हवाएं भी चलने लगती हैं. इंसानों के साथ ही ये पशुओं को भी नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में पशुओं को यात्रा कराना बहुत ही जोखि‍म भरा हो जाता है. लेकिन जिन्हें हर हाल में नया पशु खरीदना ही है तो उनके लिए मजबूरी हो जाती है. लेकिन एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो कुछ खास बातों का ख्याल रखते हुए नए पशुओं की खरीदारी की जा सकती है. 

खासतौर से ऐसे पशुपालक जो गांव-हाट से बकरे-बकरियां खरीदकर ला रहे हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि गर्मियों में सफर करके आए बकरे-बकरियों को क्या खि‍लाया जाए, पीने को कैसा और कब-कब पानी दिया जाए. खुले में चराई के लिए कब ले जाएं आदि. यहां तक की बाड़े या शेड में जहां बकरे-बकरियां रखे गए हैं वहां उनका रखरखाव कैसे किया जाए.  

एकदम से ज्यादा ना खि‍लाएं बकरियों को 

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि बकरों को बाजार में लाने से पहले कारोबारी उन्हें खूब खिला पिलाकर लाते हैं. बहुत सारे कारोबारी बकरे को तगड़ा दिखाने के चक्करर में बेसन का घोल समेत कुछ खास तरह के केमिकल पिलाकर लाते हैं. बेसन पेट को फुला देता है. लेकिन गर्मियों में बेसन पीने से बकरे का पेट भी खराब हो जाता है. अब जैसे ही बकरा घर आता है तो घर के बच्चे खुशी खुशी में उसे खूब खिलाने पिलाने लगते है. इस तरह ओवर डाइट के चक्कर में बकरा बीमार पड़ जाता है. कई बार तो बकरे की मौत तक हो जाती है. 

गर्मियों में बकरे-बकरियों की ऐसे करें देखभाल

  • सुबह से शाम तक बकरे को तीन से चार बार साफ, ठंडा पानी पिलाएं.
  • गर्मी ज्यादा हो और बकरे को सांस लेने में तकलीफ हो तो उसे इलेक्ट्राल पाउडर दें. 
  • एक इलेक्ट्राल पाउडर के पाउच को एक लीटर पानी में घोल लें और दिन में दो बार दे दें.
  • सुबह दस से शाम पांच बजे तक बकरों को धूप में न बैठाएं.
  • सुबह 10 के बाद और शाम चार बजे से पहले खुले में चराने ना ले जाएं. 
  • जहां तक संभव हो तो दिन में बकरे को छायादार जगह पर आराम करने दे.

बकरे-बकरियों को ऐसे बनाएं हेल्दी 

  • बार-बार ना देकर बकरे को तय वक्त पर ही खाने को दें.
  • फीड में चना, चना की चुनी, गेहूं, चोकर, जो और मिनरल दें.
  • गर्मियों में हरे चारे की मात्रा को बढ़ा दें.
  • बकरे के सामने काला नमक और लाहौरी नमक जरूर रखें.
  • बकरा जब नमक चाटता है तो उसका हाजमा ठीक होता है.

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

MORE NEWS

Read more!