PDFA Milking Competition: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

PDFA Milking Competition: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

PDFA Milking Competition पंजाब में दूध डेयरियों को फिर से पटरी पर लाने में प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन (PDFA) को एक बड़े प्लेटफार्म के तौर पर देखा जाता है. पीडीएफए का मानना है कि नस्ल अच्छी हो, बेहतर खुराक मिले और फार्म मैनेजमेंट अच्छे से किया जाए तो गाय-भैंसों को सेहतमंद रखने के साथ ही उनसे ज्यादा दूध उत्पादन भी लिया जा सकता है.

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Feb 13, 2026,
  • Updated Feb 13, 2026, 4:11 PM IST

देश में बहुत सारी जगह पर मिल्किंग कम्पटीशन (ज्यादा दूध देने की प्रतियोगिता) होती हैं. लेकिन प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन (PDFA) का तीन दिन चलने वाला कम्पटीशन कई मायनों में खास है. बड़ी बात ये है कि इस बार पहला इनाम जीतने वाली गाय ने करीब 80 लीटर दूध दिया है तो मुर्रा भैंस ने 30 लीटर से ज्यादा दूध देकर पहला इनाम जीता है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली गाय 50 और 60 लीटर से ज्यादा दूध देती हैं. वहीं ऐसी भैंसों की फेहरि‍स्त भी लम्बी है जो 20 लीटर से ज्यादा दूध देती हैं. 

PDFA की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के कायदे-कानून भी औरों से अलग और सख्त हैं. इसमे गाय-भैंस की दो-दो नस्ल (ब्रीड) हिस्सा लेती हैं. पड़ोसी देशों के अलावा और दूसरे देशों से भी डेयरी और एनिमल एक्सपर्ट हिस्सा लेने आते हैं. बड़ी संख्या में पंजाब और हरियाणा के गाय-भैंस पालक पीडीएफए के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. और जिसकी गाय-भैंस ज्यादा दूध देकर पहला इनाम जीतती उसे एसोसिएशन की ओर से ट्रैक्टर दिया जाता है.   

पहला, दूसरा और तीसरा इनाम जीतने वालीं गाय-भैंस 

ये हैं 26 से 30 लीटर दूध वालीं मुर्रा भैंस 

छतेरा, पटियाला, पंजाब के रहने वाले पंजाब सिंह की मुर्रा भैंस ने 30.393 लीटर दूध दिया है. 
शाह, अम्बाला, हरियाणा के रहने वाले रविन्द्र सिंह की मुर्रा भैंस ने 27.993 लीटर दूध दिया है. 
छतेरा, पटियाला, पंजाब के रहने वाले पंजाब सिंह की मुर्रा भैंस ने 26.333 लीटर दूध दिया है. 

ये हैं 22 से 26 लीटर दूध वालीं नीली रावी भैंस

जमालपुर, तरनतारन, पंजाब के गुरलाल सिंह की नीली रावी भैंस ने 25.753 लीटर दूध दिया है.  
वालटोह, तरनतारन, पंजाब के दर्शन सिंह की नीली रावी भैंस ने 23.826 लीटर दूध दिया है.
जमालपुर, तरनतारन, पंजाब के गुरलाल सिंह की नीली रावी भैंस ने 22.740 लीटर दूध दिया है. 

ये हैं 74 से 79 लीटर दूध वालीं होस्टिन फ्रिजियन गाय 

शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के प्रीतपाल सिंह की HF गाय ने 79.215 लीटर दूध दिया है. 
शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के प्रीतपाल सिंह की HF गाय ने 76.125 लीटर दूध दिया है. 
कुल्हड़, लुधि‍याना, पंजाब के संधु डेयरी फार्म की HF गाय ने 74.467 लीटर दूध दिया है. 

नोट- ये एचएफ गायों की वो कैटेगिरी थी जिसमें शामिल हुईं सभी गाय 50 लीटर से ज्यादा दूध देती हैं. 

ये हैं 39 से 53 लीटर दूध वालीं जर्सी गाय 

कुल्हड़, लुधि‍याना, पंजाब के संधु डेयरी फार्म की जर्सी गाय ने 52.845 लीटर दूध दिया है. 
गालिब कलां, करनाल, हरियाणा के बल्देव सिंह की जर्सी गाय ने 48.742 लीटर दूध दिया है. 
चिमना, लुधि‍याना के अमरजीत सिंह की जर्सी गाय ने 38.805 लीटर दूध दिया है.

ये भी पढ़ें- PDFA Expo: इनाम में ट्रैक्टर-बुलैट जीतने से पहले गाय-भैंसों को कराना होगा डोप टेस्ट

Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?

MORE NEWS

Read more!