Lohmann Layers: ‘जर्मनी की कंपनी लोहमैन का दावा, डबल होगी किसानों की इनकम’, जानें क्या है प्लान

Lohmann Layers: ‘जर्मनी की कंपनी लोहमैन का दावा, डबल होगी किसानों की इनकम’, जानें क्या है प्लान

Lohmann Layers लोहमैन जर्मनी की ही एक कंपनी ईडब्ल्यू का ही एक हिस्सा है. लोहमैन ने भारत में चूजे बेचने वाली कंपनी जेके ब्रीडर्स को खरीद लिया है. ये कंपनी पूरे देश में पोल्ट्री फार्मर को चूजे बेचेगी. लोहमैन कंपनी का दावा है कि उसकी मुर्गियों से मिलने वाले अंडे दूसरी मुर्गियों के अंडों से अलग और बहुत खास है. इससे पोल्ट्री फार्मर का मुनाफा बढ़ेगा तो आम ग्राहकों को अच्छे अंडे खाने को मिलेंगे. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Feb 12, 2026,
  • Updated Feb 12, 2026, 8:23 PM IST

‘भारत में प्रति व्यक्तिु अंडे की खपत तेजी से बढ़ रही है. अंडे हाई-क्वालिटी प्रोटीन के सबसे सस्ते, भरोसेमंद और हाइजीनिक सोर्स बन गए हैं. यही वजह है कि दूसरे देश भी भारत के पोल्ट्री सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देख रहे हैं. जिसकी बड़ी वजह में बढ़ती आबादी, शहरीकरण का विस्तार और प्रोटीन से भरपूर डाइट के बारे में बढ़ती जागरूकता भी बड़ी वजह है. प्रति व्यक्ति अंडे की खपत लगातार बढ़ते हुए अब 106 अंडों पर पहुंच गई है. अंडों के इस भारतीय बाजार को देखते हुए ही पोल्ट्री सेक्टर के काफी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारतीय पोल्ट्री में अभी तो ग्रोथ की ये शुरुआत भर है. जैसे-जैसे पोल्ट्री फार्मर अंडों की क्वालिटी पर ध्यान देंगे, 

वेसे ही पोल्ट्री फार्म का प्रॉफिट तेजी से बढ़ने लगेगा.’ ये कहना है कि जर्मनी की लोहमैन लेयर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (LLI) कंपनी में एशिया और ऑस्ट्रेलिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एंटोनियो पैरागुआसु का. 12 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घोषणा की कि उनकी कंपनी ने भारतीय कंपनी जेके ब्रीडर्स का टेकओवर कर लिया है. अब देशभर में लोहमैन कंपनी मुर्गियों के चूजे बेचेगी. ये वो चूजे होंगे जो बड़े होकर अंडे देंगे. इन्हें लेयर बर्ड भी कहा जाता है. 

अंडों में क्या होगा खास

एमडी एंटोनियो पैरागुआसु का कहना है कि अंडों के लिए मुर्गी पालने वाले हर एक पोल्ट्री फार्मर का सपना होता है कि उसकी मुर्गी बेहतर क्वालिटी का अंडा दे, लम्बे वक्त तक लगातार अंडा दे और सबसे खास ये कि कम फीड खाकर अंडा दे. ये तीन चीजें अंडे वाले पोल्ट्री फार्म के लिए बहुत ही खास होती हैं. और भारत में पोल्ट्री फार्मर को ये तीनों चीजें हम देंगे. इसके अलावा हमारी मुर्गी से मिलने वाला अंडा 59 ग्राम से लेकर 60.08 ग्राम तक का होगा.

गौरतलब रहे इस वजन के अंडे को एक्सपोर्ट क्वालिटी का माना जाता है. वहीं कंपनी का ये भी दावा है कि अंडे का छिलका मजबूत होता है. लोडिंग-अनलोडिंग में जल्दी टूटता नहीं है. इसलिए लम्बी दूरी तक इसे बेफिक्र होकर ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है. अंडे देने की बात करें तो 100 हफ्ते में मुर्गी 482 तक अंडे देगी.    

पीएम के विजन पर क्या बोले एमडी जांगिड़

लोहमैन लेयर्स के इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. सुरेंद्र के. जांगिड़ का कहना है, “भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के किसानों की इनकम दोगुनी करने के विजन के साथ लोहमैन लेयर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वर्ल्ड-क्लास जेनेटिक्स (ब्रीड), भरोसेमंद सप्लाई और मजबूत टेक्निकल सपोर्ट देकर पोल्ट्री के भारतीय किसानों का प्रॉफिट बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है. जिससे बेहतर उत्पादन और लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता मिल सके.

इतना ही नहीं क्वालिटी को बनाए रखने के लिए कंपनी अपने फार्म से लेकर किसान के फार्म तक अपने खुद के संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए चूजे पहुंचाएगी. क्योंकि पहले से ही कंपनी दुनिया के 100 से ज्यादा छोटे-बड़े देशों में काम कर रही है तो उन्हीं अंतरराष्ट्रीय मानकों का भारत में भी पालन करेगी.और इसी सब के चलते हमारा कहना है कि हम पोल्ट्री किसानों की इनकम डबल करने में कामयाब होंगे.”

ये भी पढ़ें- PDFA Expo: इनाम में ट्रैक्टर-बुलैट जीतने से पहले गाय-भैंसों को कराना होगा डोप टेस्ट

Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?

MORE NEWS

Read more!