Fish Care in Pond: गर्मियों में भी खूब होगा मछली उत्पादन, गडवासु के फिशरीज एक्सपर्ट ने दिए टिप्स 

Fish Care in Pond: गर्मियों में भी खूब होगा मछली उत्पादन, गडवासु के फिशरीज एक्सपर्ट ने दिए टिप्स 

Fish Care in Pond मछलियों के तालाब बहुत बड़े-बड़े होते हैं. इसलिए उन्हें कीटाणु-मुक्त करना एक महंगा काम होता है. तालाब की हर एक मछली तक इलाज पहुंचाना भी बड़ा ही मुश्किल काम होता है. इसलिए फिशरीज एक्सपर्ट "इलाज से बेहतर बचाव है." का मंत्र देते हैं. मछली पालन में बीमारियों के प्रबंधन का यही मूल मंत्र है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • May 20, 2026,
  • Updated May 20, 2026, 12:00 PM IST

वैसे तो मछली पालन साल के 12 महीने किया जा सकता है. लेकिन खासतौर पर दिसम्बर से लेकर फरवरी तक तालाब के पानी को कंट्रोल करना जरा मुश्किल हो जाता है. हालांकि मौजूदा तकनीक को देखते हुए ये कोई नामुमकिन काम भी नहीं है. फिर भी फिशरीज एक्सपर्ट इन तीन महीनों से बचने की सलाह देते हैं. इसी तरह से गर्मियों में भी एक्सपर्ट बहुत ज्यादा अलर्ट रहते हुए मछलियों की देखभाल करने की एडवाइजरी जारी करते हैं. क्यों‍कि 35 डिग्री से तापमान के तापमान पर मछलियां बीमार पड़ने लगती हैं. 

कई बार तो मौत भी हो जाती है. खासतौर से मई-जून के दौरान खास देखभाल की हिदायत दी जाती है. इसी को देखते हुए गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (गडवासु) के मत्स्य कॉलेज के फिशरीज एक्सपर्ट का कहना है कि अगर मछली पालक कुछ टिप्स अपनाते हैं तो गर्मियों में भी मछलियों की भरपूर ग्रोथ होगी. वो खूब वजनदार भी बनेंगी. 

बहुत मायने रखती है तालाब की गहराई 

गडवासु मत्स्य कॉलेज की डीन डॉ. मीरा डी. अंसल का कहना है कि मछली पालन में तालाब की गहराई बहुत ही मायने रखती है. क्योंकि जैसे ही गर्मियों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाता है तो मछलियों की परेशानी बढ़ जाती है. तालाब का पानी गर्म होने लगता है. खासतौर से पानी की ऊपरी लेयर बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है. ऐसे में पानी की गहराई कम से कम 5 से 6 फीट तक रखनी चाहिए. इससे होता ये है कि तालाब की ऊपरी लेयर गर्म हो जाती है, लेकिन नीचे ठंडक बनी रहती है. 

तालाब में कम न हो ऑक्सीजन का लेवल

डॉ. मीरा ने बताया कि गर्मियों के दौरान तालाब में ऑक्सीजन के लेवल पर बहुत पैनी नजर रखनी चाहिए. अगर यहां लापरवाही हो गई तो फिर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. खासतौर से सुबह के वक्त ऑक्सीजन लेवल ज्यादा गिरता है. इसलिए सूरज उगने से पहले तालाब में ताजा पानी मिला दें या फिर एरेटर (पंखे) चलाकर भी पानी के तापमान को सामान्य किया जा सकता है.

मछलियां जब तालाब की सतह पर आकर हांफती हुई दिखाई दें तो समझ जाएं कि उन्हें परेशानी हो रही है. और एक खास बात ये है कि जब तक पानी में ऑक्सीजन का लेवल सही न हो जाए तब तक के लिए तालाब में फीड और खाद डालना रोक दें. समय-समय पर तालाब के पानी को बदलना भी एक बेहतर उपाय है. और बदले हुए पानी को खेती में इस्तेमाल किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- केंद्र के आंकड़ों में 'जीरो' है मध्य प्रदेश की गेहूं खरीद, पढ़ें बाकी राज्यों का हाल

ये भी पढ़ें- पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

MORE NEWS

Read more!