Animal Winter Care: कड़ाके की ठंड से बचानी हैं गाय-भैंस तो शेड के तापमान से लेकर खुराक का ऐसे रखें ख्याल

Animal Winter Care: कड़ाके की ठंड से बचानी हैं गाय-भैंस तो शेड के तापमान से लेकर खुराक का ऐसे रखें ख्याल

गर्मी ही नहीं सर्दी के मौसम से भी पशुओं को बचाना बहुत जरूरी होता है. ठंड और कोहरे के मौसम में पशुओं की ठीक से देखभाल करने के साथ ही उनके खानपान में भी बदलाव करना चाहिए. यहां तक की पीने का पानी भी गर्म दिया जाता है. और एनिमल एक्सपर्ट तो पशुओं का घुमाने-फिराने का वक्त भी तय कर देते हैं.

Cow Farming, Animal Care in WinterCow Farming, Animal Care in Winter
नासि‍र हुसैन
  • NEW DELHI,
  • Dec 12, 2024,
  • Updated Dec 12, 2024, 4:47 PM IST

सर्दियों में बरती गई लापरवाही इंसान ही नहीं पशुओं को भी नुकसान पहुंचाती है. जाड़ों के इसी मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारियां भी घेर लेती हैं. कई बार तो इसी ठंड के चलते मौत तक हो जाती है. लेकिन ठंड से बचाव के तरीके अपनाकर और खानपान में बदलाव कर इसका मुकाबला किया जा सकता है. यही बात पशुओं पर भी लागू होती है. अगर पशुओं के शेड में एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक तापमान रखा जाए और दिनभर दी जाने वाली खुराक में बदलाव किया जाए तो कड़ाके की ठंड में पशु ना तो बीमार होंगे और ना ही उनका उत्पादन घटेगा. 

क्योंकि हर तरह का मौसम पशुओं पर विपरीत असर डालता है. और फिर गाय-भैंस हो या भेड़-बकरी, विपरीत मौसम के चलते ये तनाव (स्ट्रेस) में आ जाते हैं. सर्दियों का मौसम भी छोटे-बड़े सभी तरह के पशुओं पर विपरीत असर डालता है. जिसका नुकसान पशुपालक को कम उत्पादन के रूप में उठाना पड़ता है.  

ये भी पढ़ें- PT Bull: भैंसों का विक्की डोनर है ये बुल, रिसर्च में इस्तेमाल होता है सीमेन, पढ़ें इसकी खूबियां

सर्दियों में ऐसा हो पशुओं का खानपान

  • पशुओं को दी जाने वाली खुराक में सरसों का तेल शामिल कर लें. 
  • सरसों का तेल पशु को दी जानी वाली खुराक का दो फीसद देना चाहिए. 
  • पशु को हरा चारा और भरपूर मात्रा में सूखा चारा देना चाहिए. 
  • पशु के वजन के हिसाब से उसकी खुराक में दाने का वजन बढ़ा देना चाहिए. 
  • पशुओं को गुड़ का शीरा पांच से 10 फीसद तक दिया जा सकता है. 
  • शाम को दूध दुहाने के वक्त भी पशुओं को हरा चारा खाने में देना चाहिए. 
  • पशुओं के पीने का पानी गुनगुना या बोरवेल का ताजा होना चाहिए. 
  • पशुओं को ठंड के तनाव से बचाने के लिए 10 फीसद एडिशनल सप्लीमेंट दे सकते हैं. 
  • पशुओं को दिन में तीन से चार बार खुराक देनी चाहिए. 

10 से 20 डिग्री तापमान हो तो ऐसा बनाएं पशु शेड 

  1. पशु के शेड को मोटे पर्दे से कवर करना चाहिए. 
  2. शेड में गर्म हवा के लिए ब्लोअर और रेडिएटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. 
  3. पशुओं की पीठ को खाली बोरी या कंबल से ढक देना चाहिए. 
  4. पशु का बिस्तर रबर शीट का और सूखा होना चाहिए. 
  5. पशु का बिस्तर मिट्टी या लकड़ी के बुरादे का भी है तो सूखा हो. 
  6. पूरा शेड तीन तरफ से 5 फीट ऊंची दीवार से घिरा होना चाहिए. 
  7. पशु शेड का निर्माण इलाके की जलवायु के हिसाब से कराया जाना चाहिए.
  8. पशुओं का शेड कम से कम स्वच्छ, सुविधाजनक, आरामदायक होना चाहिए.
  9. पशुओं को ज्यादा से ज्यादा खुली जगह में रखा जाए.
  10.  खुली जगह होने से जब मन चाहे तब पशु आराम से घूम-फिर लेते हैं. 
  11.  खुली जगह में घूमने-फिरने से पशु के उत्पादन पर अच्छा असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Poultry Egg: एक साल में बढ़ गए 440 करोड़ अंडे, देसी और बत्तख के अंडों की भी बढ़ी डिमांड

 

MORE NEWS

Read more!