Cow-El Nino: एनिमल एक्सपर्ट ने दिए 7 टिप्स, गायों को बचाएंगे अलनीनो से 

Cow-El Nino: एनिमल एक्सपर्ट ने दिए 7 टिप्स, गायों को बचाएंगे अलनीनो से 

Cow-El Ninoबारिश में होने वाले संक्रमण से बचाव के तरीके, चारा और पानी का मैनेजमेंट, हैल्थ, साफ-सफाई, शेड में वेंटीलेशन और प्राकृतिक हरियाली, गायों की देखभाल में ये सब बहुत जरूरी है. क्योंकि अलनीनो का सबसे ज्यादा असर तेज गर्मी, सूखा, जल संकट और चारे की कमी के रूप में देखने को मिलता है. कई बार ये कारण पशुओं के लिए जानलेवा भी साबित हो जाते हैं. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Sep 10, 2026,
  • Updated Sep 10, 2026, 2:29 PM IST

इस बार अलनीनो को ज्यादा असरदार माना जा रहा है. मतलब उसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. अलनीनो का असर सिर्फ खेती और इंसानों पर ही नहीं होता है. एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो दुधारू पशु भी अलनीनो की चपेट में आते हैं. इसी को देखते हुए एक्सपर्ट पशुपालकों को ज्यादा अलर्ट रहने की सलाह दे रहे हैं. खासतौर से गायों के संबंध में ज्यादा देखभाल करने की बात कही जा रही है. इसी को देखते हुए एनिमल एक्सपर्ट पशुपालकों को 7 खास टिप्स दे रहे हैं. 

खासतौर से ये सभी टिप्स गायों के संबंध में हैं. बारिश में तो पशु परेशान होते ही हैं, लेकिन अलनीनो के प्रभाव में आते ही पशुओं की जान पर बन आती है. अलनीनो के चलते पशुओं को जहां कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं बारिश के दौरान पीने का पानी और हरा चारा तक तक सीधे खाने लायक नहीं रह जाता है. 

गायों को ऐसे बचा सकते हैं अलनीनो से 

गर्मी-बारिश से बचाव

  • गौशाला में छाया के लिए शेड और ग्रीन नेट की व्यवस्था कर सकते हैं.
  • गौशाला में पंखे, कूलर या फॉगिंग सिस्टम लगवा सकते हैं.
  • गौशाला के फर्श पर बारिश का पानी जमा न होने दें.  

पानी की व्यवस्था

  • गौशाला में हमेशा साफ और ठंडा पानी रखें.
  • गौशाला में पानी के टैंक या टंकी की स्टोरेज क्षमता बढ़ा दें. 
  • टंकी के पानी को दिन में 3-4 बार चेक करें.
  • पीने के पानी को दूषि‍त न होने दें. 
  • गायों को यहां-वहां खुले में पानी न पीने दें. 

चारा प्रबंधन

  • हरा चारा (जैसे बरसीम, नेपियर) का स्टॉक करके रखें.
  • सूखे के समय के लिए साइलेज और भूसा सुरक्षित रखें.
  • गायों को मिनरल मिक्सचर और नमक खाने को जरूर दें.
  • बारिश में भीगे चारे को सीधे गायों को न खि‍लाएं. 

स्वास्थ्य देखभाल

गर्मी में होने वाली बीमारियों (हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन) पर अलर्ट रहें. 
गायों की पशु चिकित्सक से नियमित रूप से जांच करवाते रहें. 
गायों को खुराक संग ORS या इलेक्ट्रोलाइट्स पानी में मिलाकर दें.

साफ-सफाई और वेंटिलेशन

गौशाला में हवा का अच्छा आवागमन रखें.
गौशाला के फर्श से गोबर और गंदगी साफ करते रहें.
गौशाला में मच्छर, मक्खी और किलनी को नियंत्रित करें.
बायो सिक्योरिटी का पालन करें. 

हरियाली और प्राकृतिक उपाय

गौशाला के आसपास नीम, पीपल आदि के पेड़ लगाए.
हरियाली होने से तापमान कम और वातावरण ठंडा रहेगा.

आपात योजना

गौशाला में पानी और चारे का बैकअप प्लान रखें.
बिजली जाने पर वैकपिक व्यवस्था (जनरेटर आदि) रखें.

ये भी पढ़ें-

Analog Paneer: AIIMS की डॉ. पिंकी बोलीं खा सकते हैं एनालॉग पनीर, लेकिन ध्यान रखें ये बात 

Honey Production: शहद उत्पादन में आगे बढ़ रहा, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम

MORE NEWS

Read more!